Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

मायावती ने ईवीएम पर उठाए सवाल, कहा- वोट जरूर दो क्योंकि कभी-कभी इनका सिस्टम भी हो जाता है फेल

Posted on November 6, 2023

Madhya Pradesh Assembly Elections 2023: बसपा अध्यक्ष मायावती ने निवाड़ी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टियों ने ईवीएम का दुरुपयोग किया है। इस वजह से उनकी पार्टी को नुकसान पहुंचा है। हालांकि, मायावती ने लोगों से वोट डालने की अपील करते हुए कहा कि वोट डालने जरूर जाएं क्योंकि कभी-कभी इनका यह सिस्टम फेल भी हो सकता है।

जनसभा को संबोधित करते हुए बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि कांग्रेस और बीजेपी दोनों ने ही हमेशा से ईवीएम का दुरुपयोग किया है। ईवीएम की वजह से पार्टी को बहुत नुकसान हुआ है। लेकिन आप लोग ईवीएम के चक्कर में ऐसा मत करना कि वोट डालने ना जाए। आप लोग वोट डालने जरूर जाना क्योंकि जो धांधली करते हैं, कभी-कभी इनका सिस्टम फेल भी हो सकता है। इसलिए वोट डालना जरूरी है।

मायावती ने आगे यह भी कहा कि भाजपा एवं अन्य विरोधी दलों के लोग साम-दाम दंड-भेद आदि हथकंडों का प्रयोग करेंगे लेकिन आपको सावधान रहना है। खासकर हवा-हवाई, प्रलोभन वालें घोषणा पत्रों के बहकावे में नहीं आना है। ये लोग सत्ता में आने के बाद इन वादों को पूरा नहीं करते हैं। बसपा अकेली ऐसी पार्टी है जो विरोधी पार्टियों की तरह देश के पूंजीपतियों और धन्नासेठों की मदद से नहीं वरन अपने कार्यकर्ताओं की आर्थिक मदद से सत्ता में आना चाहती है।

बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती (BSP Chief Mayawati) निवाड़ी विधानसभा सीट से प्रत्याशी अवधेश प्रताप सिंह के प्रचार के लिए निवाड़ी पहुंची थीं। बसपा सुप्रीमो ने निवाड़ी विधानसभा सीट से हुंकार भर कर बुंदेलखंड की अन्य सीटों पर खड़े अपने प्रत्याशियों के लिए वोट बैंक साधने की कोशिश की है।

वहीं मध्य प्रदेश के दमोह और कटनी में जनसभाओं को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को आरोप लगाया कि भाजपा और कांग्रेस की नीतियां एक जैसी हैं। दोनों पार्टियों ने मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार और लूट मचा रखी है। इन पार्टियों की गलत नीतियों के कारण किसान परेशान हैं जबकि महंगाई और बेरोजगारी बढ़ रही है। दोनों पार्टियों ने दलितों और आदिवासियों को धोखा दिया है।

Source link

शेयर करें: WhatsApp Facebook

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित
  • चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक
  • अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme