Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

मुख्यमंत्री 20 अप्रैल को नीमच जिले के खिमला में चीते छोड़कर चीता प्रोजेक्ट का शुभारंभ करेंगे: विधायक, कलेक्टर एवं एसपी ने खिमला एवं रामपुरा में मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

Posted on April 18, 2025

मुख्यमंत्री 20 अप्रैल को नीमच जिले के खिमला में चीते छोड़कर चीता प्रोजेक्ट का शुभारंभ करेंगे

विधायक, कलेक्टर एवं एसपी ने खिमला एवं रामपुरा में मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

नीमच 18 अप्रैल 2025 प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आगामी 20 अप्रैल को नीमच जिले के जावद रामपुरा एवं खिमला ब्लाक मैं कार्यक्रम प्रस्तावित है।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जावद में 20 अप्रैल को हेलीकॉप्टर से पहुंचकर वहां सीएम राइज स्कूल भवन के लोकार्पण समारोह एवं हितग्राहियों को हित लाभ वितरण तथा नवीन उद्योगों, विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमि पूजन कर कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। तत्पश्चात हेलीकॉप्टर से रामपुरा पहुंचकर वहां मेला ग्राउंड पर आयोजित जनसभा कार्यक्रम को संबोधित करेंगे और विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण भूमि पूजन एवं हितग्राहियों को हित लाभ वितरित करेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव रामपुरा के कार्यक्रम पश्चात हेलीकॉप्टर से खिमला ब्लॉक के लिए प्रस्थान कर खिमला में चीता प्रोजेक्ट के तहत निर्मित गांधी सागर अभ्यारण अभ्यारण के बाड़े मैं चीते छोड़कर गांधी सागर अभ्यारण प्रोजेक्ट का शुभारंभ करेंगे।
विधायक मनासा श्री अनिरुद्ध मारू, कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा पुलिस अधीक्षक श्री अंकित जायसवाल वनमंडला अधिकारी नीमच श्री एस के अटोदे, एवं डीएफओ मंदसौर श्री संजय रायखेरे ,जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नवल सिंह सिसोदिया एसडीम श्री पवन बारिया तहसीलदार श्री मुकेश निगम थाना प्रभारी रामपुरा श्री आरसी दांगी, रेंजर श्री भानु प्रताप सिंह सोलंकी, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ खिमला मे चीता प्रोजेक्ट के बाड़े के मुख्य द्वार के सामने हेलीपैड निर्माण , बाड़े में बैरिकेडिंग्स,वायर फेंसिंग , सुरक्षा व्यवस्था एवं मंच निर्माण,चीते छोड़ने के कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में आवश्यक व्यवस्थाओं संबंधी निर्देश दिए। विधायक श्रीमारू एवं कलेक्टर
एसपी ने रामपुरा में प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल हेलीपैड मंच स्थल पार्किंग स्थल आदि का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए कलेक्टर ने तत्परता पूर्वक सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

शेयर करें: WhatsApp Facebook

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित
  • चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक
  • अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme