Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

श्री कमलनांदगिरी महाराज को गुरु पूर्णिमा पर्व पर किया* *स्मरणचमत्कारी शिव शक्ति धाम पर उमडे भक्त*, समाजसेवी *श्री अशोक अरोरा ने पूजी चरण पादूका, संतो का भी दिखा जमावा‌ड़ा*,

Posted on July 10, 2025

*श्री कमलनांदगिरी महाराज को गुरु पूर्णिमा पर्व पर किया* *स्मरणचमत्कारी शिव शक्ति धाम पर उमडे भक्त*, समाजसेवी *श्री अशोक अरोरा ने पूजी चरण पादूका, संतो का भी दिखा जमावा‌ड़ा*,

नीमच। श्री शिवशक्ति आश्रम लेवडा के परमाध्यक्ष, संत श्री श्री 1008 श्री कमलनानंद गिरीजी महाराज को गुरु पूर्णिमा पर्व पर स्मरण कर कई धार्मिक आयोजन आयोजित किए गए। श्री शिव शक्ति पीठ आश्रम लेवडा में 10जुलाई को सुबह 10 बजे समाधि पर संत श्री श्री 1008 श्री कमलनानंद गिरीजी महाराज जी के भक्त अशोक अरोरा गंगानगर व भक्तों द्वारा पूजा अर्चना कर पादुका पूजन किया गया। पूजा अर्चना वैदिक मंत्रोचार के साथ आचार्य पंडित विक्रम शर्मा एवं 11 विद्वान पंडितों द्वारा पूज्य ब्रह्मलीन महंत कमलानंद गिरि को पुष्पांजलि अर्पित कर आशीर्वाद लिया गया।

सन्त श्री 1008 श्री कमलानंद गिरी जी महाराज को गुरु पूर्णिमा पर्व पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी ग्राम लेवड़ा में स्थित शिव शक्ति आश्रम परिसर में एक भव्य विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमे हजारों की तादाद में प्रसाद ग्रहण करने भक्तगणों की भीड़ उमड़ी। भंडारे की महाप्रसादी ग्रहण कार्यक्रम शाम तक चलता रहा। सैकडों भक्तों ने महाप्रसादी ग्रहण की। कमलानंद गिरि महाराज की समाधि को गुलाब केवड़ा गेंदा के खुशबूदार रंग-बिरंगे रंग-बिरंगे फूलों की रजत टोकरी से सजाया गया फूलों की गुफा में गैलरी आकर्षण का केंद्र रही।

आचार्य पंडित विक्रम शर्मा ने समाधि को प्रणाम करते हुए कहा कि कमलानंद गिरि महान संत थे महापुरुष स्वामी जी आनंद में रहने वाले संत थे साधु कभी संग्रह नहीं करता यही साधु का गुण होता है।

समाजसेवी अशोक अरोरा गंगानगर ने कहा कि कमलानंद गुरु जी की तपोभूमि है जो दूसरों के लिए जीता है उसका स्मरण सदैव रहता है ऐसे सतगुरु कम उम्र मे मिले तो सौभाग्य बढ़ जाता है। सांडेश्वर धाम पर गुरु जी ने तपस्या साधना के साथ सेवा कार्य किए थे। बाबा भोलेनाथ की कृपा से अनेक आशीर्वाद मिले ।
इस अवसर पर श्री शिव शक्ति पीठ के महंत कृष्णागिरी जी महाराज, समाजसेवी अशोक अरोरा गंगानगर वाला, सहित बड़ी संख्या में अनेक साधु संतों का सानिध्य मिला और सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने भाग लेकर धर्म लाभ लिया।

धर्म के कार्य में हमेशा बढ़चढ़ हिस्सा लेने वाले समाजसेवी अशोक अरोरा द्वारा इस आश्रम परिसर में भी एक भव्य मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। जहां हजारों भक्त अपने भगवान के दर्शन करेंगे। चरण पादुका पुजन पर इस भंडारे में युवा समाजसेवी आरूल अशोक अरोरा, गोपाल गर्गजीजी, हरीश दुआ, पिंकू नागोरी , एडवोकेट मनीष जोशी, संजीव पगारिया, मोनू लोक्स, संजय पंवार, विमल शर्मा,सुनील गोयल, सहित कई वरिष्ठजन एवं भक्तगण उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न
  • कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
  • अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती
  • अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme