राजस्थान

पूर्व सीएम वशुंधरा राजे सिंधिया ने गौतमेश्वर महादेव का किया अभिषेक

पूर्व सीएम वशुंधरा राजे सिंधिया ने गौतमेश्वर महादेव का किया अभिषेक

प्रतापगढ़। पूर्व सीएम वशुंधरा राजे सिंधिया ने गौतमेश्वर महादेव का किया अभिषेक, पूजा अर्चना कर प्रदेश के खुशहाली की कामना, प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया रविवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर प्रतापगढ़ जिले के गौतमेश्वर महादेव पहुंची। जहां पर उन्होंने महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर अभिषेक किया। जानकारी देते हुए आपको बता दे की 16 नंवबर को गौतमेश्वर महादेव मंदिर पर एक चुनावी सभा के दौरान वसुंधरा यहां पहुंची थी सभा के दौरान उन्होंने कहा था कि समय की कमी के कारण आज मैं श्री गौतमेश्वर महादेव के दर्शन नहीं कर पाऊंगी में चुनाव के बाद 26 या 27 नवंबर को वापस गौतमेश्वर में आऊंगी और दर्शन करुंगी। इसी के तहत रविवार को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया हेलीकॉप्टर के द्वारा 11 बजे गौतमेश्वर पहुंची जहां हेलीपेड पर भाजपा के पदाधिकारी भाजपा प्रत्याशी हेमंत मीणा सहित कई पदाधिकारी ने वसुंधरा राजे की गुलदस्ता बैठकर स्वागत किया।

 

पूर्व सीएम वशुंधरा राजे सिंधिया ने गौतमेश्वर महादेव का किया अभिषेक

 

स्वागत के बाद वसुंधरा राजे सिंधिया गौतमेश्वर मंदिर पहुंची जहां उन्होंने पहले गौतमेश्वर मंदिर के बारे में जानकारी ली। मंगलेश्वर महादेव में पूजा अर्चना की ओर गौतमेश्वर महादेव में जल अभिषेक कर करीब आधे घंटे तक पूजा अर्चना की। पूजा अर्चना करने के बाद मुख्यमंत्री ने भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से भी बात की।

 

पूर्व सीएम वशुंधरा राजे सिंधिया ने गौतमेश्वर महादेव का किया अभिषेक

 

इसके बाद पुनः वसुंधरा राजे सिंधिया हेलीकॉप्टर से 12:00 बजे त्रिपुरा सुंदरी के लिए रवाना हुई। भाजपा प्रत्याशी हेमंत मीणा धरियावद भाजपा प्रत्याशी कन्यालाल मीणा निंबाहेड़ा प्रत्याशी श्री चंद कृपलानी सहित कई भाजपा पदाधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button