Ad Ad
Ad Ad

गुरूनानकदेव जी का 554 वॉ प्रकाश पर्व आज, सिख्ख समाज में जबर्दस्त उत्साह का माहौल

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 27 Nov 2023, 07:18 AM
शेयर करें ➦
W f X

गुरूनानकदेव जी का 554 वॉ प्रकाश पर्व आज, सिख्ख समाज में जबर्दस्त उत्साह का माहौल

नीमच। सिख्खो के सर्वोच्च धर्मगुरू गुरू श्री नानकदेवजी के प्रकटोत्सव को धूमधाम से मनाया जा रहा है। नगरपालिका कार्यालय के समाने स्थित गुरूद्वारे मे समाजजनों व अन्य समाज द्वारा प्रकटोत्सव को मनाने के लिए सभी उत्साहित है। समिति के अध्यक्ष हरभजनसिंह सलूजा, सचिव सतपालसिंह छाबड़ा व मीडिया प्रभारी मंदीप सिंह गौत्रा ने बताया कि आज 27 नवम्बर को सुबह 9 बजे श्री अखंड पाठ साहेब की समाप्ति होगी। प्रात: 9 से 10 बजे हजूरी रागी जत्था द्वारा शबद कीर्तन होगा। 27 नवम्बर को रात्रि में 8 बजे से गुरू का अटूट लंगर आंरभ होगा। जिसके बाद मध्य रात्रि में आरती, फूलों की बरखा, अरदास व रंगारंग आतिशबाजी की जाएगी। अध्यक्ष हरभजनसिंह सलूजा, सचिव सतपालसिंह छाबड़ा व मीडिया प्रभारी मंदीपसिंह गौत्रा ने बताया कि प्रकाश पर्व के अवसर पर गुरूद्वारे को विशेष विद्युत आकर्षक साज-सज्जा कर सजाया गया है।

ये रहेंगे कार्यक्रम:  श्री सलूजा व श्री गौत्रा ने बताया कि आज 27 नवम्बर को सुबह 9 बजे श्री अखंड पाठ साहेब की समाप्ति होगी। प्रात: 9 से 10 बजे हजूरी रागी जत्था द्वारा शबद कीर्तन होगा। 27 नवम्बर को रात्रि में 8 बजे से गुरू का अटूट लंगर आंरभ होगा। जिसके बाद मध्य रात्रि में आरती, फूलों की बरखा, अरदास व रंगारंग आतिशबाजी की जाएगी।

होगी विशेष अरदास: श्री सलूजा व श्री गौत्रा ने बताया कि इस बार भी विशेष अरदास की जाएगी। संपूर्ण ब्रह्माण्ड में सुख शांति हो, आपसी प्रेम भाईचारा बढ़े, महामारियों से निजात मिले, वाहेगुरूजी का आशीर्वाद सभी पर बना रहे यही कामना की जाएगी।

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X