जीवन शैली

Visa Free Travel: थाईलैंड घूमने के लिए भारतीयों को अब नहीं पड़ेगी वीजा की जरूरत, जानें कब तक कर सकेंगे सैर

Visa Free Travel थाईलैंड जाने की प्लानिंग कर रहे भारतीयों के लिए एक बहुत ही अच्छी खुशखबरी है कि अब वो बिना वीजा के भी जा कर सकते हैं थाईलैंड की सैर। बिना वीजा की टेंशन लिए आप यहां पूरे एक महीने तक रह सकते हैं। थाईलैंड से पहले श्रीलंका ने भी भारतीयों के लिए वीजा फ्री एंट्री की सुविधा दी है।

  • HIGHLIGHTS
  1. थाईलैंड ने शुरू किया भारतीयों के लिए वीजा फ्री ट्रैवल
  2. मई 2024 तक भारतीय बिना वीजा के थाईलैंड जा सकते हैं।
  3. श्रीलंका ने भी हाल ही में भारतीयों को वीजा फ्री एंट्री की सुविधा दी है।

नई दिल्ली। Visa Free Travel: थाईलैंड सरकार टूरिज्म बढ़ाने के मकसद से भारतीय नागरिकों के लिए एक बहुत ही अच्छा ऑफर लेकर आया है। जिसमें अब आप बिना वीजा के कर पाएंगे यहां की सैर। थाईलैंड सरकार के टूरिज्म विभाग ने कहा है कि नवंबर 2023 से अगले साल मई महीने तक भारतीय इस सुविधा का फायदा उठा पाएंगे। मतलब पूरे 6 महीने हैं आपके पास यहां घूमने की प्लानिंग के लिए। इस दौरान पर्यटक वहां 30 दिनों तक रह भी सकते हैं। भारत के अलावा ताइवान के नागरिकों को भी ये सुविधा मिली है।

थाईलैंड सरकार का ऐसे समय में इस तरह का ऑफर बेशक टूरिज्म बढ़ाने में मददगार साबित होगा, क्योंकि नवंबर-दिसंबर से यहां घूमने का सीज़न शुरू हो जाता है। क्रिसमस और न्यू ईयर के टाइम तो यहां टूरिस्ट की बहुत ही ज्यादा भीड़ देखने को मिलती है।

श्रीलंका ने भी दी है छूट

थाईलैंड के अलावा श्रीलंका गवर्नमेंट ने भी इससे पहले भारतीय नागरिकों के लिए वीजा फ्री एंट्री की सुविधा दी है। 24 अक्टूबर को श्रीलंका के विदेश मंत्री ने बताया था कि उनकी सरकार ने 31 मार्च 2024 तक अपने देश में भारतीय पर्यटकों को वीजा फ्री एंट्री देने का फैसला लिया है। भारत के अलावा 6 और देशों के पर्यटकों के लिए वीजा फ्री एंट्री की घोषणा की गई है।

 

Related Articles

Back to top button