Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

Twisha Sharma Case: परिवार को न्याय की आस! CJI की अगुवाई में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

Posted on May 25, 2026

Twisha Sharma Case : परिवार को न्याय की आस! CJI की अगुवाई में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: मॉडल और अभिनेत्री ट्विशा शर्मा मौत मामले में आज (25 मई) सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा. ट्विशा 12 मई को शादी के सिर्फ पांच महीने बाद अपने ससुराल में फंदे से लटकी मिली थीं.

भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत की अगुवाई वाली सुप्रीम कोर्ट की बेंच मामले की सुनवाई करेगी. जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस विपुल एम पंचोली भी इस बेंच में शामिल हैं. मामले को ससुराल में युवती की अस्वाभाविक मौत में संस्थागत पक्षपात और प्रक्रिया में गड़बड़ी शीर्षक के तहत सूचीबद्ध किया गया है.ट्विशा शर्मा के परिवार ने आरोप लगाया है कि उनके पति समर्थ सिंह और ससुराल वालों, खासकर सास गिरिबाला सिंह ने जांच को गुमराह करने और मामले को प्रभावित करने की कोशिश की.

ट्विशा की मौत के 10 दिन बाद पुलिस ने समर्थ सिंह को गिरफ्तार किया था. भोपाल एम्स में ट्विशा का दूसरा पोस्टमार्टम किया गया ट्विशा शर्मा के भाई हर्षित शर्मा ने भोपाल के भदभदा विश्राम घाट पर उनकी चिता को मुखाग्नि दी. इसके साथ परिवार की 12 दिनों का इंतजार खत्म हुआ, लेकिन इंसाफ की लड़ाई अब भी जारी है.

अंतिम संस्कार से पहले दिल्ली एम्स की मेडिकल टीम ने भोपाल एम्स में ट्विशा का दूसरा पोस्टमार्टम किया. 33 वर्षीय पूर्व मिस पुणे ट्विशा का शव 12 मई को भोपाल के कटारा हिल्स स्थित ससुराल में फंदे से लटका मिला था. जैसे ही चिता को आग दी गई, परिवार के लोग खुद को संभाल नहीं सके और फूट-फूटकर रो पड़े.

सुप्रीम कोर्ट द्वारा स्वत: संज्ञान लिए जाने से न्याय की उम्मीद जगी अंतिम संस्कार में देरी हुई क्योंकि एम्स, दिल्ली की विशेषज्ञ टीम ने करीब चार घंटे तक दूसरा पोस्टमार्टम किया. यह प्रक्रिया मुख्य रूप से साक्ष्यों को सुरक्षित रखने और उन चोटों की जांच पर केंद्रित रही, जिन्हें परिवार के अनुसार शुरुआती जांच में नजरअंदाज किया गया था.

ट्विशा के पिता नवनीधि शर्मा ने बेटी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वह मां की तरह हमारी देखभाल करती थी. उसके बिना कैसे जी पाएंगे, पता नहीं. यह मामला आने वाले समय में एक उदाहरण बनेगा. सुप्रीम कोर्ट द्वारा स्वत: संज्ञान लिए जाने से न्याय की उम्मीद जगी है.

आरोपियों की पृष्ठभूमि के बारे में जानें आरोपियों की पृष्ठभूमि की वजह से यह मामला पूरे देश में चर्चा में आ गया है. ट्विशा के पति समर्थ सिंह पेशे से वकील हैं, जबकि उनकी सास गिरिबाला सिंह रिटायर्ड जिला जज रह चुकी हैं. इसी कारण परिवार जांच पर सवाल उठा रहा है और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग कर रहा है..

शेयर करें: WhatsApp Facebook

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित
  • चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक
  • अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme