। भारत सरकार एवं मध्यप्रदेश शासन की किसान हितैषी योजनाएं किसानों को कृषि कार्य के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही विपरीत परिस्थितियों में आर्थिक संबल प्रदान कर रही हैं। इन योजनाओं का लाभ लेकर ग्राम चौकड़ी, तहसील मनासा निवासी किसान श्री सत्यनारायण धाकड़ अपनी कृषि गतिविधियों को बेहतर बना रहे हैं। श्री धाकड़ बताते हैं कि उन्हें शासन की विभिन्न कृषि योजनाओं का लाभ मिल रहा है। परंपरागत कृषि से संबंधित योजना के तहत उन्हें प्रतिवर्ष 5 हजार रुपये की सहायता प्राप्त हो रही है। वहीं, सिंचाई विकास योजना के अंतर्गत प्राप्त मिनी स्प्रिंकलर से खेतों में सिंचाई व्यवस्था बेहतर हुई है और सिंचाई कार्य में सुविधा मिली है। उन्होंने बताया कि फसल बीमा योजना के अंतर्गत फसल क्षति होने पर उन्हें राहत राशि भी प्राप्त हुई। इससे फसल खराब होने की स्थिति में उन्हें आर्थिक सहारा मिला और खेती से जुड़े जोखिम को कम करने में मदद मिली। श्री धाकड़ का कहना है कि शासन की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किसानों को कृषि कार्य के लिए आवश्यक संसाधन, सिंचाई सुविधा और आर्थिक सहायता मिल रही है। इन योजनाओं से खेती को बेहतर बनाने और किसानों को विपरीत परिस्थितियों में संबल देने में मदद मिल रही है। कृषि क्षेत्र में किसानों को मिल रहे सहयोग के लिए श्री सत्यनारायण धाकड़ ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
स्रोत: जनसंपर्क कार्यालय, नीमच (MPINFO)

