होम राष्ट्रीय मध्यप्रदेश राजस्थान नीमच मंडी-भाव

//सफलता की कहानी //          लाड़ली बहना योजना से दीपाली को मिला आर्थिक संबल, बढ़ा आत्मविश्वास और परिवार को मिली राहत

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com | 📅 September 18, 2026

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उनके परिवारों को संबल प्रदान करने का माध्यम बन रही है। योजना से मिलने वाली नियमित आर्थिक सहायता ने जिले की अनेक महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। ऐसी ही लाभार्थी विकासखंड नीमच के ग्राम धामनिया निवासी दीपाली हैं, जिनके लिए योजना की सहायता राशि परिवार की दैनिक जरूरतों को पूरा करने में सहायक बनी है। दीपाली बताती हैं कि एक हाथ न होने के कारण उन्हें दैनिक कार्यों में कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसी परिस्थितियों में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत मिलने वाली प्रतिमाह 1500 रुपये की सहायता राशि उनके लिए महत्वपूर्ण आर्थिक सहारा बनी है। इस राशि से उन्हें अपनी आवश्यकताओं और परिवार की दैनिक जरूरतों को पूरा करने में सुविधा मिल रही है। उन्होंने बताया कि योजना के माध्यम से नियमित रूप से मिलने वाली आर्थिक सहायता से परिवार की आर्थिक स्थिति को संभालने में मदद मिली है। आर्थिक सहयोग मिलने से उनमें आत्मविश्वास बढ़ा है और जीवन में स्थिरता का अनुभव हुआ है। दीपाली के लिए यह सहायता राशि केवल आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि कठिन परिस्थितियों में आगे बढ़ने का संबल भी बनी है। दीपाली ने लाड़ली बहना योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनके जैसी जरूरतमंद महिलाओं के लिए योजना की सहायता काफी उपयोगी साबित हो रही है।

स्रोत: जनसंपर्क कार्यालय, नीमच (MPINFO)

होम MP ई-पेपर RJ
मेन्यू