Ad Ad
Ad Ad

शासकीय प्राथमिक विद्यालय मालाहेड़ा में आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर आयोजित

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 28 Oct 2026, 11:20 AM
शेयर करें ➦
W f X
शासकीय प्राथमिक विद्यालय मालाहेड़ा में आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर आयोजित

आयुष विभाग के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर, मालाहेड़ा द्वारा शासकीय प्राथमिक विद्यालय मालाहेड़ा में आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 41 रोगियों एवं स्कूली विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यकतानुसार निःशुल्क आयुर्वेदिक औषधियों का वितरण किया गया।शिविर में श्वास एवं कास, चर्म रोग, दंत रोग, कर्ण रोग, मुख रोग, नाक-कान-गला संबंधी रोग, अग्निमांद्य, अरुचि, दुर्बलता, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, अम्लपित्त एवं वात रोग सहित विभिन्न बीमारियों से संबंधित रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही, मौसमी बीमारियों से बचाव एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श भी प्रदान किया गया। शिविर में आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. आबिद खान एवं दवासाज अनवर खान ने सेवाएं दीं। इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका, विद्यालय के प्राचार्य तथा शिक्षकगण उपस्थित रहे।

स्रोत: जनसंपर्क कार्यालय, नीमच (MPINFO)

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X