Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

School Holiday: अगस्त के आखिरी हफ्ते में 2 दिन स्कूलों की छुट्टी, बैंक-दफ्तर भी रहेंगे बंद

Posted on August 24, 2026

School Holiday: अगस्त का महीना अब खत्म होने वाला है, लेकिन जाते-जाते यह कई लोगों को छुट्टियों का मौका दे रहा है. महीने के आखिरी सप्ताह में ईद-ए-मिलाद और रक्षाबंधन जैसे बड़े त्योहार पड़ रहे हैं. इसके अलावा रविवार की साप्ताहिक छुट्टी भी रहेगी. ऐसे में स्कूल, कॉलेज, बैंक और सरकारी दफ्तरों से जुड़े काम पहले से प्लान करना ठीक रहेगा.

अगस्त के आखिरी हफ्ते में छुट्टियों का मौका इस सप्ताह दो प्रमुख त्योहार पड़ रहे हैं. 26 अगस्त को ईद-ए-मिलाद यानी मिलाद-उन-नबी मनाया जाएगा, जबकि 28 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार है. इन मौकों पर कई जगह स्कूल, कॉलेज, बैंक और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे. इसके अलावा 30 अगस्त को रविवार है, इसलिए उस दिन भी साप्ताहिक अवकाश रहेगा.

26 अगस्त को ईद-ए-मिलाद 26 अगस्त को पैगंबर हजरत मुहम्मद के जन्मदिन के मौके पर ईद-ए-मिलाद मनाया जाएगा. इस अवसर पर कई जगह शैक्षणिक संस्थानों, बैंकों और सरकारी कार्यालयों में छुट्टी रहेगी. 28 अगस्त को रक्षाबंधन 28 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा.

भाई-बहन के रिश्ते से जुड़े इस पर्व पर भी कई राज्यों और शहरों में स्कूल-कॉलेज और बैंक बंद रह सकते हैं. हालांकि बैंक छुट्टी शहर और राज्य के हिसाब से अलग हो सकती है, इसलिए बैंक जाने से पहले स्थानीय हॉलिडे लिस्ट देख लेना बेहतर रहेगा. 30 अगस्त को रविवार की छुट्टी 30 अगस्त को रविवार होने के कारण स्कूल, कॉलेज और ज्यादातर दफ्तर बंद रहेंगे.

इस तरह त्योहारों और वीकेंड को मिलाकर महीने के आखिरी दिनों में छुट्टियों का अच्छा मौका बन रहा है. ओडिशा में बारिश के कारण स्कूल बंद उधर ओडिशा में भारी बारिश का असर भी स्कूलों पर पड़ा है. नबरंगपुर और भद्रक में सोमवार को स्कूल बंद रखने का फैसला किया गया है.

पहले से कर लें जरूरी काम अगर बैंक, स्कूल, कॉलेज या सरकारी दफ्तर से जुड़ा कोई जरूरी काम बाकी है, तो छुट्टियों को देखते हुए पहले ही निपटा लेना ठीक रहेगा. बाहर घूमने या परिवार के साथ समय बिताने की योजना बना रहे हैं तो भी तारीखों के हिसाब से प्लानिंग कर सकते हैं..

शेयर करें: WhatsApp Facebook

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित
  • चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक
  • अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme