Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

RG Kar केस में नया मोड़, साजिश, सबूत मिटाने के आरोप में पूर्व टीएमसी विधायक समेत 3 पर FIR

Posted on August 12, 2026

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में अगस्त 2024 में हुए जूनियर डॉक्टर रेप-मर्डर केस में एक नया मोड़ आया है. बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट ने पूर्व तृणमूल कांग्रेस विधायक निर्मल घोष सहित तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. आरोप है कि पीड़िता के शव का अंतिम संस्कार जल्दबाजी में और परिवार की सहमति के बिना कराया गया, ताकि दूसरा पोस्टमार्टम न हो सके और सबूत छिपाए जा सकें.

इस मूल मामले में एक व्यक्ति को दोषी ठहराया जा चुका है और मामला अभी कलकत्ता हाईकोर्ट में लंबित है. पिता की शिकायत पर खरदह थाने में FIR दर्ज यह एफआईआर मृतक डॉक्टर के पिता की शिकायत पर खरदह थाने में दर्ज की गई है. घोष के अलावा पानीहाटी नगरपालिका के काउंसलर सोमनाथ डे और पीड़िता के परिवार के पड़ोसी संजीव मुखर्जी को भी इस मामले में नामजद किया गया है.

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, यह नया केस सीबीआई की उस जांच से अलग है जो रेप और मर्डर के मूल मामले में चल रही है. सीबीआई कोलकाता पुलिस से यह जांच अपने हाथ में ले चुकी है, जबकि दाह संस्कार से जुड़ा यह नया मामला सीधे खरदह पुलिस की जांच के दायरे में है. घोष, डे और मुखर्जी की भूमिका की जांच जरूरी यह एफआईआर मुख्यमंत्री शुवेंदु अधिकारी के उस निर्देश के दो दिन बाद दर्ज हुई है, जो उन्होंने डॉक्टर की दूसरी पुण्यतिथि पर दिए थे.

अधिकारी ने कहा था कि अंतिम संस्कार को लेकर कई सवाल हैं, जैसे संस्कार की फीस माफ किया जाना और परिवार के सदस्यों के हस्ताक्षर दस्तावेजों पर न होना. उन्होंने कहा था कि घोष, डे और मुखर्जी की भूमिका की जांच जरूरी है और उन्होंने बैरकपुर पुलिस कमिश्नर को इस पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें सेमिनार रूम में मिला था शव 31 साल की यह पीजी ट्रेनी डॉक्टर 9 अगस्त 2024 को आरजी कर अस्पताल के सेमिनार रूम में मृत पाई गई थी. जांच में सामने आया था कि उसके साथ रेप और मर्डर की घटना पिछली रात हुई थी.

पुलिस के अनुसार, शव को पानीहाटी के एक श्मशान घाट ले जाया गया और कतार में लगे दो अन्य शवों को पीछे छोड़ते हुए जल्दी अंतिम संस्कार कर दिया गया. संस्कार की सहमति वाले दस्तावेजों पर लगे हस्ताक्षर भी पड़ोसियों के बताए जा रहे हैं, न कि पीड़िता के माता-पिता या परिवार के अन्य सदस्यों के.

Also Read: पश्चिम बंगाल बनेगा देश का ‘सीड हब’, खुलेंगे चार कृषि प्रशिक्षण एवं अनुसंधान केंद्र.

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न
  • कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
  • अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती
  • अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme