Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

Rajasthan Rain Alert: राजस्थान में कब होगी बारिश? IMD ने दिया वेदर अपडेट

Posted on May 26, 2026

Rajasthan Rain Alert: राजस्थान में नौतपा की शुरुआत (25 मई) तेज गर्मी के साथ हुई. राजधानी जयपुर, कोटा, बीकानेर, जैसलमेर और श्रीगंगानगर समेत कई जिलों में दिनभर तेज धूप और लू चली. मौसम विभाग ने इस सप्ताह भी भीषण गर्मी पड़ने की चेतावनी जारी की है. राज्य के कोटा में सोमवार को अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

मौसम विज्ञान केंद्र-जयपुर के अनुसार, राज्य के पश्चिमी हिस्सों में फिलहाल अधिकतम तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है. 26 और 27 मई को पश्चिमी राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 46 से 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. मौसम विभाग के अनुसार, एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 28 और 29 मई से राज्य के कुछ हिस्सों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है.

कहीं-कहीं बारिश भी हो सकती है. इसके प्रभाव से अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है. मौसम विभाग केंद्र के अनुसार, आंधी और बारिश की गतिविधियां जून के पहले सप्ताह तक जारी रह सकती हैं. राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में मौसम रहेगा शुष्क मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दो से तीन दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा.

इस दौरान तेज धूलभरी हवाएं चलने और तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ोतरी होने का अनुमान है. 25 मई कहां कितना तापमान किया गया रिकॉर्ड सोमवार (25 मई) को कोटा में सर्वाधिक 45.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. इसके अलावा चित्तौड़गढ़ और गंगानगर में 45 डिग्री, पिलानी में 44.5 डिग्री, अलवर में 44.4 डिग्री, जैसलमेर में 44.3 डिग्री, बीकानेर में 44.2 डिग्री, चूरू में 43.8 डिग्री, भीलवाड़ा में 43 डिग्री तथा बाड़मेर में 42.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.

राजधानी जयपुर में सोमवार को अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस रहा..

शेयर करें: WhatsApp Facebook

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित
  • चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक
  • अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme