नीमच, 10 अक्टूबर 2026। नेशनल मेंटल हेल्थ प्रोग्राम के तहत विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर रेडक्रॉस हॉल में मानसिक स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 100 से 110 मरीजों का उपचार एवं परामर्श किया गया। साथ ही मरीजों के साथ आए परिजनों एवं विद्यार्थियों को गेटकीपर के रूप में प्रशिक्षित किया गया, ताकि वे अपने आसपास मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोगों की पहचान कर उन्हें जागरूक कर सकें और उपचार एवं परामर्श के लिए मनकक्ष तक पहुंचाने में सहयोग कर सकें।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं, टेली-मानस हेल्पलाइन नंबर 14416 एवं 1800-891-4416 तथा मनहित ऐप के बारे में जानकारी दी गई। इसका उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जरूरतमंद लोगों को समय पर सहायता उपलब्ध कराना है।कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री सज्जन सिंह, मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. आदित्य बैराड़, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी. प्रसाद, सिविल सर्जन डॉ. महेंद्र पाटील, ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. विजय भारती, मनोरोग विभाग से डॉ. कृष्ण कुमार कारपेंटर एवं डॉ. अदिति पेंढारकर, एसआर मनकक्ष से नितेश कुमावत, उमंग संस्था से नेहा जी सहित उमंग के सभी साथी उपस्थित रहे।
स्रोत: जनसंपर्क कार्यालय, नीमच (MPINFO)

