Ad Ad
Ad Ad

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से रज्जो तिवारी को मिला आर्थिक संबल

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 01 Oct 2026, 01:49 PM
शेयर करें ➦
W f X
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से रज्जो तिवारी को मिला आर्थिक संबल

ग्राम ढ़ाबी, जिला नीमच निवासी श्रीमती रज्जो तिवारी के लिए प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना मातृत्व के दौरान आर्थिक सहारा प्रदान करने वाली उपयोगी योजना साबित हुई है। योजना के अंतर्गत प्राप्त आर्थिक सहायता से उन्हें गर्भावस्था एवं मातृत्व के दौरान आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों और पोषण संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिली। श्रीमती रज्जो तिवारी बताती हैं कि गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को अपने स्वास्थ्य और पोषण का विशेष ध्यान रखना होता है। ऐसे समय में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के माध्यम से मिली आर्थिक सहायता उनके लिए काफी उपयोगी रही। इससे उन्हें आवश्यक जरूरतों को पूरा करने में सहयोग मिला और मातृत्व के दौरान स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति भी जागरूकता बढ़ी। माताओं के स्वास्थ्य और पोषण को बढ़ावा देने की पहल प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना केंद्र सरकार की मातृत्व लाभ योजना है, जिसका उद्देश्य गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को निर्धारित पात्रता एवं शर्तों के अनुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना तथा मातृत्व के दौरान उनके स्वास्थ्य और पोषण को बेहतर बनाने में सहयोग करना है। श्रीमती तिवारी ने योजना का लाभ दिलाने में सहयोग करने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि योजना से मिली सहायता ने मातृत्व के दौरान उनकी आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया है। श्रीमती तिवारी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति भी हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना माताओं के स्वास्थ्य, पोषण और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

स्रोत: जनसंपर्क कार्यालय, नीमच (MPINFO)

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X