Ad Ad
Ad Ad

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 30 अक्टूबर को सिंगोली में लगेगा शिविर

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 28 Oct 2026, 11:20 AM
शेयर करें ➦
W f X
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 30 अक्टूबर को सिंगोली में लगेगा शिविर

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के तहत आमजन की समस्याओं के निराकरण तथा पात्र हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 30 अक्टूबर 2026 को नगर परिषद सिंगोली में शिविर आयोजित किया जाएगा।शिविर में नगर परिषद सिंगोली सहित ग्राम पंचायत धारडी, बडी, फुसरिया, पटियाल, धनगांव, थडोद, कदवासा, कछाला, ताल, कोज्या, आंबा, परलई एवं अथवाबुजुर्ग के नागरिक अपनी समस्याओं, शिकायतों एवं शासकीय योजनाओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे। शिविर में जिला एवं विकासखंड स्तर के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहकर नागरिकों की समस्याएं सुनेंगे। प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पात्र हितग्राहियों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ दिलाने की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाएगी।

स्रोत: जनसंपर्क कार्यालय, नीमच (MPINFO)

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X