Ad Ad
Ad Ad

कलेक्टर ने की अश्विन नवरात्रि मेले की तैयारियों की समीक्षा

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 30 Sep 2026, 12:18 PM
शेयर करें ➦
W f X
कलेक्टर ने की अश्विन नवरात्रि मेले की तैयारियों की समीक्षा

अश्विन नवरात्रि मेले की व्यवस्थाओं को लेकर श्री भादवामाता संस्थान प्रबंधन समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता एवं विधायक नीमच श्री दिलीप सिंह परिहार की उपस्थिति में आयोजित हुई। बैठक में संबंधित विभागों को मेला अवधि में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुचारु व्यवस्थाओं के लिए सभी तैयारियां समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सुरक्षा व्यवस्था के तहत पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, अस्थायी पुलिस चौकी की स्थापना तथा एसआईएस जवानों एवं कोटवारों की ड्यूटी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से मेला क्षेत्र में सतत निगरानी रखने तथा मंदिर में प्रवेश एवं निकास की अलग-अलग व्यवस्था के साथ महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं के लिए पृथक कतार व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। स्वास्थ्य एवं आपात व्यवस्था के तहत 24 घंटे एम्बुलेंस, चिकित्सकों एवं चिकित्सा कर्मियों की उपलब्धता तथा मंदिर के हाईमास्ट एवं रैन बसेरा क्षेत्र में अस्थायी स्वास्थ्य कैंप स्थापित करने के निर्देश दिए। मेला अवधि में फायर ब्रिगेड की 24 घंटे उपलब्धता सुनिश्चित करने को भी कहा। स्वच्छता एवं पेयजल व्यवस्था के लिए मंदिर परिसर, डोम परिसर , श्रद्धा भवन, बाजार, गार्डन, स्नानागार एवं बस स्टैंड क्षेत्र में पर्याप्त सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा आवश्यकतानुसार नगर पालिका की टीम का सहयोग लेने के निर्देश दिए। बगीचे, स्थायी प्रसादालय, स्कूल एवं बस स्टैंड के पास स्थायी प्याऊ तथा यात्री प्रतीक्षालय, स्नानागार एवं मंदिर के पीछे हाईमास्ट क्षेत्र में अस्थायी प्याऊ की व्यवस्था करने को कहा। मेला क्षेत्र में पर्याप्त प्रकाश एवं टेंट व्यवस्था, वाहनों के लिए चिन्हित पार्किंग स्थलों पर सुव्यवस्थित पार्किंग एवं निकासी व्यवस्था तथा यात्रियों एवं श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सभी विभागों को आपसी समन्वय से अपने दायित्वों का समय पर निर्वहन करने को कहा। विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव बैठक में विधायक नीमच श्री दिलीप सिंह परिहार ने मेला व्यवस्थाओं को लेकर सुझाव देते हुए अतिरिक्त मेडिकल कैंप, मेला परिसर में स्वच्छता की प्रभावी व्यवस्था तथा जवासा मोड़ से मंदिर परिसर तक हाईवे के किनारे श्रद्धालुओं के पैदल आवागमन के दौरान पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने का सुझाव दिया। उन्होंने मेला क्षेत्र में पार्किंग की उचित व्यवस्था करने पर भी जोर दिया। कलेक्टर श्री चंद्रा ने कहा कि मेला श्रद्धालुओं के लिए सर्वसुविधायुक्त हो तथा मंदिर एवं मेला परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर और सुखद अनुभव मिले, इसके लिए विशेष प्रयास किए जाएं। उन्होंने मेला अवधि में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होने देने के निर्देश दिए। अश्विन नवरात्रि मेला 11 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होगा। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास, एसडीएम नीमच श्री पराग जैन सहित श्री भादवामाता संस्थान प्रबंधन समिति के सदस्य एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

स्रोत: जनसंपर्क कार्यालय, नीमच (MPINFO)

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X