Logo
Ad Ad
Logo
Ad Ad
होम राष्ट्रीय मध्यप्रदेश राजस्थान नीमच मंडी-भाव

जिले के 119 शासकीय हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों में मनाया गया ‘उमंग दिवस’

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 23 Sep 2026, 12:31 PM
शेयर करें ➦
W f X

।जिले के 119 शासकीय हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों में 22 सितम्बर को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, सकारात्मक सोच एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से ‘उमंग दिवस’ आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों के साथ विभिन्न गतिविधियों, संवाद एवं जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से सकारात्मक दृष्टिकोण, आत्मविश्वास एवं स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन एवं मॉनिटरिंग के लिए जिला एवं विकासखंड स्तर के अधिकारियों ने विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया। जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती ऐश्वर्या मुदंडा ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पड़दा एवं शासकीय हाईस्कूल भाटखेड़ी पहुंचकर उमंग दिवस की गतिविधियों का अवलोकन किया। इसी क्रम में ए.डी.पी.सी. समग्र शिक्षा श्री निखिल पाटीदार ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जनकपुर मोरवन, सहायक संचालक श्री एस.एम. मांगरिया ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिताखेड़ा, सहायक संचालक श्री मनोज जैन ने सांदीपनि विद्यालय, नीमच तथा सहायक सांख्यिकी अधिकारी डॉ. अक्षय सिंह बावल ने सीआरपीएफ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। नोडल अधिकारी उमंग, जिला नीमच श्री राजेश मलिक ने भी विभिन्न विद्यालयों में आयोजित गतिविधियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से संवाद कर ‘उमंग दिवस’ के उद्देश्यों तथा विद्यालयों में आयोजित गतिविधियों के क्रियान्वयन की जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच अपनाने, आत्मविश्वास बढ़ाने, अपनी भावनाओं को समझने तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। ‘उमंग दिवस’ के माध्यम से विद्यार्थियों को शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ उनके भावनात्मक एवं सामाजिक विकास के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने तथा मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।

स्रोत: जनसंपर्क कार्यालय, नीमच (MPINFO)

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
🏠होम 📍MP
📰ई-पेपर
📍RJ मेनू
शेयर करें ➦
W f X