Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

Heavy Rain Warning: देशभर में मानसून का कहर, 9 से 14 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट

Posted on July 9, 2026

Heavy Rain Warning: देश के कई राज्यों में मानसून का कहर लगातार जारी है. दिल्ली, मुंबई समेत कई बड़े शहरों और राज्यों में मूसलाधार बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. कई इलाकों में जलभराव और बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं, जबकि रेल, सड़क और हवाई यातायात पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है.

महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली, केरल, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, हरियाणा सहित कई राज्यों में लगातार हो रही बारिश लोगों के लिए आफत की बरसात बन गई है. इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 6 दिनों तक कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. पहाड़ों से लेकर मैदानी राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट आईएमडी के अनुसार जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 9 से 14 जुलाई तक भारी बारिश होने की संभावना है.

वहीं पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में भी अलग-अलग दिनों में व्यापक वर्षा का दौर जारी रहेगा. आईएमडी के मुताबिक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में अत्यधिक भारी बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में गरज-चमक, बिजली गिरने के साथ-साथ 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी भी दी है.

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से आंधी चल सकती है. उत्तराखंड के सात जिलों में बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट उत्तराखंड में लगातार बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने आगामी दिनों में कई इलाकों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में मूसलाधार बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ गया है, जबकि पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन के चलते 100 से अधिक सड़कें बंद हो गई हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने देहरादून समेत सात जिलों में बहुत भारी बारिश की आशंका जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया है.

वहीं, बाकी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. भारी बारिश की संभावना को देखते हुए देहरादून सहित चार जिलों में क्लास 1 से 12 तक के सभी स्कूल बंद रखे गए हैं. ?ref_src=twsrc%5Etfw”> राजस्थान के कई इलाकों में अति भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने राजस्थान के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.

मौसम विभाग का अनुमान है कि गुरुवार (9 जुलाई) को राज्य में कई जगह अति भारी बारिश की हो सकती है. आईएमडी के मुताबिक राज्य के कुछ भागों में आगामी कुछ दिन मानसून सक्रिय रह सकता है. मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को राज्य के कोटा, भरतपुर के कुछ भागों में मध्यम से भारी और कहीं-कहीं अति भारी बारिश हो सकती है.

इस बीच गुरुवार सुबह तक बीते चौबीस घंटे में राज्य में बारिश का दौर जारी रहा और कई जगह भारी बारिश हुई. चित्तौड़गढ़ के बड़ेसर और निंबाहेड़ा, भरतपुर के बयाना में नौ-नौ सेंटीमीटर तक बारिश हुई. इसके अलावा दौसा, बारां, भीलवाड़ा और अजमेर जिले में कई जगह तीन से छह सेंटीमीटर बारिश हुई.

मध्य भारत में भी तेज रहेगा बारिश का सिलसिला पश्चिम और पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में 9 से 14 जुलाई के बीच बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. पश्चिमी मध्य प्रदेश में अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में भी अलग-अलग दिनों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. पूर्वी भारत के राज्यों में बारिश और बिजली गिरने का खतरा बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भी अगले कई दिनों तक बारिश जारी रहने का अनुमान है. उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

वहीं बिहार, झारखंड और गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. इन राज्यों में गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है. पूर्वोत्तर भारत में पूरे सप्ताह बारिश का अनुमान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में पूरे सप्ताह व्यापक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है.

असम-मेघालय और अरुणाचल प्रदेश के कई हिस्सों में अत्यधिक भारी वर्षा हो सकती है. वहीं मौसम विभाग ने नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है. पश्चिम भारत में कोंकण-गोवा और गुजरात पर सबसे ज्यादा असर पश्चिम भारत में कोंकण-गोवा, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा तथा सौराष्ट्र-कच्छ में 9 से 14 जुलाई तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा.

मौसम विभाग ने कोंकण-गोवा और मध्य महाराष्ट्र में अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. गुजरात और मध्य महाराष्ट्र के कई हिस्सों में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा गुजरात और सौराष्ट्र-कच्छ में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

मुंबई में रुक-रुककर जारी रह सकती है बारिश मुंबई में कई दिनों तक लगातार मानसूनी बारिश के बाद गुरुवार को सुबह बादल छाए रहे लेकिन ज्यादातर इलाकों में बारिश नहीं हुई. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने हालांकि दिन में रुक-रुककर बारिश होने का अनुमान जताया है. वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है और इस दौरान बिजली चमकने, बादल गरजने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है.

बीएमसी के अनुसार गुरुवार सुबह आठ बजे तक बीते 24 घंटे में मुंबई में औसतन 14.21 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई जबकि पूर्वी उपनगरों में 39.37 मिलीमीटर और पश्चिमी उपनगरों में 28.85 मिलीमीटर बारिश हुई. दक्षिण भारत में भी भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट दक्षिण भारत के केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, लक्षद्वीप और पुडुचेरी में भी 9 से 14 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहेगा.

तटीय कर्नाटक, केरल और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में बहुत भारी वर्षा की संभावना जताई गई है. वहीं तमिलनाडु, पुडुचेरी और उत्तर आंतरिक कर्नाटक के कई हिस्सों में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप, तेलंगाना और कर्नाटक में 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

ऐसे में लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने और सतर्क रहने की सलाह दी गई है. किन राज्यों में सबसे ज्यादा अलर्ट? मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी मध्य प्रदेश, कोंकण-गोवा, मध्य महाराष्ट्र, असम-मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम और उत्तराखंड में अत्यधिक भारी बारिश का सबसे अधिक खतरा है.

इसके अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, तेलंगाना, कर्नाटक और लक्षद्वीप में 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है. वहीं उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और जम्मू-कश्मीर में बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है.

मछुआरों के लिए चेतावनी आईएमडी ने 13 जुलाई तक अरब सागर के सोमालिया, ओमान, गुजरात, कोंकण-गोवा, कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप तटों के आसपास समुद्र में न जाने की सलाह दी है. इसके अलावा 9 से 13 जुलाई के दौरान बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर और म्यांमार तट के आसपास भी समुद्र में तेज हवाएं और ऊंची लहरें उठने की संभावना है.

ऐसे में मछुआरों से समुद्र में न जाने और पहले से समुद्र में मौजूद लोगों को जल्द तट पर लौट आने की सलाह दी गई है. Also Read: दिल्ली में भारी बारिश से सड़क बनी नदी, घुटने तक भरा पानी; इन 5 तस्वीरों से जानें हाल.

शेयर करें: WhatsApp Facebook

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित
  • चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक
  • अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme