Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

Falta Election Result : मतगणना शुरू, दिलीप घोष ने कहा- फालता के चुनाव नतीजे सबको पहले से पता हैं

Posted on May 24, 2026

Falta Election Result : पश्चिम बंगाल के चर्चित फालता विधानसभा पुनर्मतदान का परिणाम 24 मई को यानी आज घोषित किया जायेगा. सुबह आठ बजे से डायमंड हार्बर के वुमेन यूनिवर्सिटी में मतगणना जारी है. शुरुआती रुझान कुछ देर में आ जाएगा. पहले डाक मतपत्र की गिनती होगी.

इसके बाद ईवीएम के सभी राउंड की गिनती पूरी होने के बाद दोपहर या शाम तक अंतिम नतीजा घोषित किया जायेगा. 21 मई को हुए पुनर्मतदान में फालता विधानसभा में करीब 88.13 प्रतिशत वोट पड़े थे. #WATCH | Kolkata: West Bengal Minister Dilip Ghosh says, "The Falta election result is known to everyone; there is no fight.

The TMC people fled, and now wait for the result—that too will come…" He also says, "Yesterday, the central government gave jobs to 51,000 people. There… https://t.co/d1qOddYpAe pic.twitter.com/5slNnQtlwF — ANI (@ANI) May 24, 2026 निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने कहा कि मतगणना शांतिपूर्ण ढंग से जारी है.

मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं. पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष ने कहा कि फलता सीट के चुनाव नतीजे सबको पहले से पता है. वहां कोई मुकाबला नहीं है. उन्होंने दावा किया कि टीएमसी के लोग मैदान छोड़कर भाग गए हैं, अब सिर्फ नतीजे का इंतजार है.

VIDEO | Diamond Harbour, West Bengal: High security has been deployed outside the counting centre for Falta assembly constituency. Re-polling here was held on May 21. (Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7 ) pic.twitter.com/ftQv6NYLuG — Press Trust of India (@PTI_News) May 24, 2026 मतदान रद्द क्यों किया गया था फालता विधानसभा सीट पर ? दक्षिण 24 परगना जिले की इस सीट पर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 29 अप्रैल को हुए मतदान के दौरान इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से छेड़छाड़ और अनियमितताओं के आरोप लगने के बाद मतदान रद्द कर दिया गया था.

इसके बाद 21 मई को निर्वाचन क्षेत्र के सभी 285 बूथ पर पुनर्मतदान कराया गया. पुनर्मतदान के दौरान 2.36 लाख मतदाताओं में से 87 प्रतिशत से अधिक ने मताधिकार का इस्तेमाल किया था. निर्वाचन आयोग ने पुनर्मतदान के लिए सुरक्षा इंतजाम दोगुने कर दिए थे और मतदान सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए पूरे निर्वाचन क्षेत्र में केंद्रीय बलों की करीब 35 कंपनियां तैनात की गई थीं.

आधिकारिक रूप से छह उम्मीदवार मैदान में इस सीट पर आधिकारिक रूप से छह उम्मीदवार मैदान में हैं लेकिन तृणमूल कांग्रेस (TMC) के उम्मीदवार जहांगीर खान ने पुनर्मतदान से कुछ दिन पहले घोषणा की थी कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे. पार्टी ने इसे उनका निजी फैसला बताया था..

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न
  • कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
  • अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती
  • अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme