Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

Posted on September 16, 2026

नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर कलेक्टर एवं जिला अभिहित अधिकारी, खाद्य सुरक्षा प्रशासन, नीमच के मार्गदर्शन में जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी है। इसी क्रम में चलित खाद्य प्रयोगशाला नीमच द्वारा 11 सितंबर को संदीपनी शासकीय कन्या विद्यालय एवं पीएम श्री शासकीय कन्या विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में खाद्य सुरक्षा टीम एवं केमिस्ट द्वारा विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ को मसालों और मिठाइयों में होने वाली मिलावट तथा उसकी प्राथमिक पहचान के संबंध में जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को मसालों में अखाद्य रंगों की पहचान की मौके पर जांच कर समझाया गया तथा बताया गया कि कुछ प्राथमिक जांच घर पर भी सावधानीपूर्वक की जा सकती हैं। मिठाइयों में स्टार्च की उपस्थिति की जांच के लिए आयोडीन की सहायता से होने वाली जांच का प्रदर्शन भी किया गया। स्टार्च की उपस्थिति में आयोडीन के संपर्क से गहरा नीला रंग दिखाई देने की जानकारी दी गई। इसके साथ ही विद्यार्थियों को फूड फोर्टिफिकेशन, नमक, चीनी एवं तेल का सीमित मात्रा में उपयोग करने तथा इनके अधिक सेवन से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया। बाजार से पैकेज्ड खाद्य सामग्री खरीदते समय पैकेट पर अंकित लेबल, सामग्री, पोषण संबंधी जानकारी एवं आवश्यक निर्देशों को पढ़कर ही खाद्य पदार्थ खरीदने की समझाइश दी गई। दोनों विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों में विद्यालय स्टाफ, विद्यार्थी एवं खाद्य सुरक्षा टीम के सदस्य उपस्थित रहे।

स्रोत: जनसंपर्क कार्यालय, नीमच (MPINFO)

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित
  • चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक
  • अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme