Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

Bullet Train : समंदर के नीचे दौड़ेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, 7 किमी लंबे सुरंग का काम होगा शुरू

Posted on July 5, 2026

Bullet Train : इस परियोजना के लिए जर्मनी में तैयार की गई दो अत्याधुनिक टनल बोरिंग मशीनें (टीबीएम) मार्च 2026 में चीन से समुद्री रास्ते भारत लाई गई थीं. ये मशीनें एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के पास हैं, जो 20.37 किलोमीटर लंबी सुरंग बना रही है. इसमें करीब 7 किलोमीटर हिस्सा समुद्र के नीचे होगा, जबकि पूरी सुरंग जमीन से लगभग 65 मीटर की गहराई में बनाई जाएगी.

रेल मंत्री एक बटन दबाएंगे और टीबीएम के संचालन की शुरुआत करेंगे नेशनल हाई-स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल) के एक अधिकारी ने बताया कि रेल मंत्री एक बटन दबाकर टीबीएम के संचालन की शुरुआत करेंगे. यह मशीन विक्रोली में जमीन के स्तर से 56.6 मीटर की गहराई में तैनात की गई है.

अधिकारियों के मुताबिक पहली टीबीएम, विक्रोली से बीकेसी स्टेशन की ओर सुरंग खोदने का काम शुरू करेगी, जो लगभग 5.8 किलोमीटर की दूरी तय करेगी. सावली से विक्रोली तक 9.7 किलोमीटर लंबे हिस्से की होगी खुदाई वहीं, दूसरी टीबीएम के कलपुर्जों को वर्तमान में सावली में जोड़ा जा रहा है और इसके एक सप्ताह के भीतर तैयार होने की उम्मीद है.

यह मशीन सावली से विक्रोली तक 9.7 किलोमीटर लंबे हिस्से की खुदाई करेगी, जिसमें सात किलोमीटर लंबा समुद्र के नीचे का हिस्सा भी शामिल है. उन्होंने बताया कि कुल लंबाई में से, बीकेसी और सावली के बीच 15.4 किलोमीटर हिस्से की खुदाई टीबीएम का उपयोग करके की जाएगी.

सावली से शिलफाटा तक का शेष 4.8 किलोमीटर का हिस्सा ‘ड्रिल-एंड-ब्लास्ट’ पद्धति का उपयोग करके पहले ही पूरा किया जा चुका है. बुलेट ट्रेन का भारत के लोग बहुत ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. भारत की पहली बुलेट ट्रेन मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर पर चलेगी..

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न
  • कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
  • अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती
  • अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme