Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

Posted on September 16, 2026

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में विभागीय टीम ने 62 लीटर महुआ हाथ भट्टी कच्ची शराब जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री पी.एल. सिंगड़ा के मार्गदर्शन में आबकारी उपनिरीक्षक श्री विजय गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने 16 सितंबर को तड़के गश्त के दौरान मालखेड़ा-चौकड़ी रोड, ग्राम मालखेड़ा के पास कार्रवाई की। टीम ने बालमुकुंद जाट, निवासी चचौड़ी को मोटरसाइकिल क्रमांक MP44MP5748 पर 62 बल्क लीटर अवैध हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब का परिवहन करते हुए पकड़ा। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) एवं 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया गया तथा उसे जेल भेजा गया। जब्त शराब एवं वाहन का बाजार मूल्य लगभग 95 हजार रुपये है।कार्रवाई में विभागीय आबकारी बल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सराहनीय सहयोग रहा।

स्रोत: जनसंपर्क कार्यालय, नीमच (MPINFO)

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित
  • चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक
  • अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme