Ad Ad
Ad Ad

अब गंगोत्री का पवित्र गंगाजल आपके द्वार, भारतीय डाक विभाग की श्रावण मास में विशेष सेवा

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 30 Jul 2026, 07:29 PM
शेयर करें ➦
W f X
अब गंगोत्री का पवित्र गंगाजल आपके द्वार, भारतीय डाक विभाग की श्रावण मास में विशेष सेवा

️
नीमच, 30 जुलाई 2026। पवित्र श्रावण मास के अवसर पर भारतीय डाक विभाग श्रद्धालुओं के लिए विशेष सुविधा लेकर आया है। अब सीधे गंगोत्री से लाया गया पैक पवित्र गंगाजल मंदसौर एवं नीमच जिले के सभी प्रधान डाकघरों और उप डाकघरों में उपलब्ध है। 250 एमएल गंगाजल की बोतल मात्र ₹30 में प्राप्त की जा सकती है।

श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार को श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भारतीय डाक विभाग द्वारा प्रमुख शिव मंदिरों में अस्थायी कैंप, काउंटर एवं स्टॉल लगाए जाएंगे। इनमें शामिल हैं:

भगवान पशुपतिनाथ मंदिर, मंदसौर

किलेश्वर महादेव मंदिर, नीमच

छोटा महादेव एवं बड़ा महादेव मंदिर, भानपुरा

केदारेश्वर महादेव मंदिर, रामपुरा

सहस्त्र मुखेश्वर महादेव मंदिर, कुकड़ेश्वर

इन स्थानों पर श्रद्धालु आसानी से पवित्र गंगाजल प्राप्त कर सकेंगे।

भारतीय डाक विभाग ने बताया कि अन्य कार्य दिवसों में यह सुविधा मंदसौर एवं नीमच जिले के सभी विभागीय डाकघरों में उपलब्ध रहेगी। विभाग ने श्रद्धालुओं से इस विशेष सेवा का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X