Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

ज्ञानवापी मंदिर में मेरे पूर्वजों ने की शिवलिंग की रक्षा, केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने किया दावा

Posted on October 23, 2023

ऐप पर पढ़ें

देशभर की निगाहें ज्ञानवापी परिसर मामले के फैसले पर टिकी हुई है। इस बीच इसे लेकर मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का एक बयान सामने आया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि उनके पूर्वजों के द्वारा मुगल आक्रांताओं से काशी विश्वनाथ और ज्ञानवापी शिवलिंग के संरक्षण की जाती थी। उन्होंने यह भी कहा है कि उनकी पूर्वज बैजाबाई ने ज्ञानवापी मंदिर स्थित कुएं में शिवलिंग का संरक्षण किया था। इसके साथ ही सिंधिया ने हिंदू राष्ट्र को लेकर भी अपना बयान दिया है।

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने ग्वालियर आगमन पर कहा है कि काशी और ग्वालियर का रिश्ता है। यह रिश्ता कैसे है ? इसके बाद सिंधिया ने कहा, ‘काशी के सबसे बड़े घाट सिंधिया परिवार के द्वारा स्थापित किए गए। गंगा महल और बालाजी घाट सिंधिया परिवार के द्वारा स्थापित किया गया है..यह भी बताना चाहता हूं कि केवल घाट ही नहीं अन्य मंदिर भी और उसके संरक्षण का काम भी सिंधिया राजवंश ने किया है।’

सिंधिया ने कहा कि जिस समय विदेशी आक्रमणकर्ता हमारे देश में आए थे तब महादजी महाराज थे जिन्होंने काशी के मंदिरों का संरक्षण किया। वही बैजाबाई महारानी थीं जिन्होंने ज्ञानवापी कुएं में शिवलिंग का संरक्षण कर केअहिल्याबाई माता के साथ दोबारा वहां काशी को स्थापित करने का कार्य किया था। वहीं सिंधिया ने भारत के हिन्दू राष्ट्र और सत्य कितना परेशान होता इस पर भी बयान दिया। इस वक्त ज्ञानवापी मस्जिद का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। कोर्ट के आदेश पर एएसआई द्वारा सर्वे भी किया गया है। मंदिरों में कई हिंदू धर्म से जुड़े प्रतीक चिन्ह भी मिले हैं। 

Source link

शेयर करें: WhatsApp Facebook

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित
  • चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक
  • अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme