Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

सैनिको के कल्याण के लिए आर्थिक सहयोग के प्रति जिले में अपार उत्साह, संगीनी ग्रेटर ने कलेक्‍टर को भेंट की 11 हजार रूपये की सहयोग राशि

Posted on December 6, 2023

सैनिको के कल्याण के लिए आर्थिक सहयोग के प्रति जिले में अपार उत्साह, संगीनी ग्रेटर ने कलेक्‍टर को भेंट की 11 हजार रूपये की सहयोग राशि

नीमच। सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर सैनिको एवं उनके आश्रितों के कल्याण के लिए कलेक्टर दिनेश जैन के आव्हान पर जिले के नागरिको, अधिकारी- कर्मचारियों एवं विभिन्न स्वयंसेवी संगठनो, सामाजिक संगठनों, व्यवसाईयों में आर्थिक सहयोग के प्रति अपार उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को जैन सोश्‍यल ग्रुप संगीनी ग्रेटर नीमच के पदाधिकारियों और सदस्‍यों ने भी सैनिक कल्‍याण के लिए अपनी ओर से 11 हजार रूपये की राशि एकत्रित कर, सैनिको के कल्‍याण के लिए कलेक्‍टर दिनेश जैन को भेंट की है। इस मौके पर एडीएम सुश्री नेहा मीना, डिप्‍टी कलेक्‍टर सुश्री किरण आंजना व अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे।

      कलेक्टर सभाकक्ष नीमच में मंगलवार को जैन सोश्‍यल ग्रुप संगीनी ग्रेटर नीमच की कॉर्डिनेटर श्रीमती रानीराणा,  अध्‍यक्ष श्रीमती तारा वया, सचिव श्रीमती गुणबाला नादेंचा, कोषाध्‍यक्ष श्रीमती राखी कोचेटृा, श्रीमती मंजू चौरडिया, श्रीमती ऋतु चौरडिया, श्रीमती अलका बाफना, श्रीमती शकुंतला मारू, श्रीमती सीमा पामेचा, श्रीमती अनिता जैन, आदि महिलाओं ने कलेक्‍टर श्री दिनेश जैन से भेंटकर,  जैन सोश्‍यल ग्रुप नीमच संगीनी ग्रेटर की सभी महिला पदाधिकारियों और सदस्‍यों द्वारा संग्रहित की गई 11 हजार रूपये की राशि सैनिक कल्‍याण कार्यो के लिए सैनिक कल्याण कोष में जमा करने के ‍लिए कलेक्‍टर को भेंट की है।

शेयर करें: WhatsApp Facebook

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित
  • चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक
  • अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme