Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

जल गंगा संवर्धन अभियान: जाम सागर छोटा तालाब की सफाई कर स्वच्छता का दिया संदेश

Posted on May 29, 2025

जल गंगा संवर्धन अभियान: जाम सागर छोटा तालाब की सफाई कर स्वच्छता का दिया संदेश
मध्यप्रदेश शासन द्वारा आगामी पीढ़ियों के लिए जल संरक्षण को सुनिश्चित करने की दिशा में 30 मार्च से 30 जून तक प्रदेशव्यापी “जल गंगा संवर्धन अभियान” चलाया जा रहा है। इस मुहिम के तहत राज्य भर के तालाबों, कुओं, बावड़ियों और नदियों की साफ-सफाई की जा रही है, जिससे इन जल स्त्रोतों को पुनः जीवनदान दिया जा सके।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्वयं इस जनसरोकार से जुड़े अभियान को दिशा दे रहे हैं और समाज के हर वर्ग को इस नेक कार्य में सम्मिलित होने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उनकी प्रेरणा से यह अभियान एक सशक्त सामाजिक आंदोलन का रूप ले चुका है।

इसी क्रम में नगर परिषद रामपुरा द्वारा भी इस अभियान को सक्रिय रूप से आगे बढ़ाया जा रहा है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी के एल सूर्यवंशी के निर्देशन में नगर के विभिन्न जल स्त्रोतों की सफाई निरंतर जारी है। गुरुवार को नगर के बिचौबीच स्थित छोटा तालाब जाम सागर में एक विशेष सफाई अभियान चलाया गया इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी के एल सूर्यवंशी उप यंत्री । स्वप्निल भूरिया निकाय कर्मचारि सफाई मित्रों सहित सभी ने मिलकर तालाब में फैली जलकुंभी, कूड़ा-कचरा और अन्य अपशिष्ट सामग्री को हटाकर घाटों की सफाई की। एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया

गौरतलब है कि नगर परिषद सीएमओ स्वयं निरीक्षण कर इस अभियान की प्रगति का मूल्यांकन कर रहे हैं तथा जल स्त्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए हर स्तर पर प्रयासरत हैं। जल गंगा संवर्धन अभियान सिर्फ एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि जन-भागीदारी से उपजा एक सशक्त सामाजिक संकल्प बनता जा रहा है।

शेयर करें: WhatsApp Facebook

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित
  • चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक
  • अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme