Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

डाकघर की कनेक्टिविटी फेल होने से विगत तीन दिन से कामकाज हो रहा प्रभावित

Posted on November 6, 2025

नीमच जिले के रामपुरा डाकघर की कनेक्टिविटी बीते 3 दिनों दिनों से फेल होने के कारण काम काज पूरी तरह प्रभावित है। उपभोक्ता न रुपये निकाल पा रहे हैं और न जमा कर पा रहे हैं। काम काज प्रभावित होने से डाककर्मी भी परेशान हैं। हालांकि विभाग की ओर से जल्द ही इंटरनेट को बहाल करवाने की बात कही जा रही है। जिसके बाद कार्य शुरू हो सकेंगें।

/wp-content/uploads/video_20251106_111930.mp4

बीते तीन दिनों से जिले के कई उप डाकघरों में कनेक्टिविटी न होने से उपभोक्ता व कर्मचारी परेशान हैं। मंगलवार की सुबह कर्मी डाकघर पहुंचे, लेकिन उन्हें नेटवर्क की समस्या से जूझना पड़ा। कुछ समय बाद ही उपभोक्ता भी डाकघर पहुंचना शुरू हो गए। बताया गया नेटवर्क की समस्या चल रही है। ऐसे में वह भी मायूस हो गए। दोपहर तक बड़ी संख्या में उपभोक्ता यहां पहुंचते रहे।

 

रामपुरा डाकघर में पिछले तीन दिनों से इंटरनेट सेवा ठप पड़ी है, जिससे डाकघर के सभी कामकाज प्रभावित है। इसी प्रकार जिले के सभी डाकघर में भी कनेक्टिविटी न होने की सूचना प्राप्त है रही है । इंटरनेट न चलने के कारण लेनदेन, फिक्स डिपॉजिट, आरडी खाते, सहित अन्य सभी कार्य ठप पड़े हैं। इससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और लोगों को बार-बार डाकघर के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। डाकपाल कैलाश धनगर ने बताया कि नेटवर्क न आने से बीते कई दिनों से सभी काम बंद हैं। उन्होंने बताया कि इस समस्या की सूचना अधीक्षक नीमच को भेज दी गई है। इस समस्या के कारण कर्मचारियों के साथ-साथ ग्राहकों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

शेयर करें: WhatsApp Facebook

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित
  • चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक
  • अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme