Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर रामपुरा के वार्षिकोत्सव अंतर्गत आयोजित रंगमंचीय कार्यक्रम का आयोजन

Posted on December 30, 2025

रामपुरा नगर में विद्या भारती द्वारा संचालित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में वार्षिकोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में आयोजित रंगमनचिय कार्यक्रम में छात्रों ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में नृत्य, , नाटक और विभिन्न कलात्मक प्रस्तुतियाँ शामिल रहीं, जिनमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।


कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मंच पर अपनी प्रस्तुतियों से समां बाँध दिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने एकल नृत्य सामूहिक नृत्य नाटक एवं फैंसी ड्रेस सहित देशभक्ति से ओत प्रोत प्रस्तुतियां रंगमंच के माध्यम से देते हुए अपनी शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्रों की प्रस्तुतियों को देखकर उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया।

इस कार्यक्रम का आयोजन संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में आयोजित किया गया विद्यालय प्रशासन ने इसे बेहद सुनियोजित और भव्य रूप से आयोजित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक अनिरुद्ध माधव मारु विद्या भारती प्रांत कार्यकारणी सदस्य बंटू जी भूत डॉ स्वप्निल जी वाधवा नीमच नर्सिंग होम पूर्व विभाग संचालक प्रहलाद राय जी गर्ग पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश जैन अजय विश्वास जोशी दीपक मरच्या अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में विद्यालय की उपलब्धियों की सराहना की और छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को निखारने का बेहतरीन मंच प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम शाम करीब 4 बजे तक चला और पूरे आयोजन में विद्यालय परिसर उत्साह और उमंग से भरा रहा। अंत में विद्यालय प्राचार्य गोविंद सिंह झाला ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और विद्यार्थियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

शेयर करें: WhatsApp Facebook

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित
  • चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक
  • अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme