Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

भूत भावन भूतेश्वर नाथ निकले शाही सवारी के साथ नगर भ्रमण पर* *विधि विधान से सम्पन्न हुआ शिव पार्वती का विवाह* *शाही सवारी मे भक्तों का उमड़ा जबरदस्त सैलाब*

Posted on February 16, 2026

*भूत भावन भूतेश्वर नाथ निकले शाही सवारी के साथ नगर भ्रमण पर*

*विधि विधान से सम्पन्न हुआ शिव पार्वती का विवाह*

*शाही सवारी मे भक्तों का उमड़ा जबरदस्त सैलाब*

*रिपोर्ट प्रदीप जैन*

*सिंगोली/* नगर में आज महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भूत भावन भूतेश्वर नाथ शाही सवारी के साथ नगर भ्रमण पर निकले। हर वर्ष की भांति दोपहर 2 बजे भूतेश्वर महादेव मंदिर से शाही सवारी पुरे लवाजमे के साथ निकली जिसमें हाथी, घोड़े, पालकी, सिंगोली के प्रसिद्ध सांवरिया अनिल बेन्ड, भटिंडा का बैन्ड, बाबा खाटु श्याम का सुन्दर दरबार, अघोरी पार्टी, मस्का बेंड, दिनेश के ढ़ोल, स्पेशल लाइटिंग वाले डीजे, नाचने वाले घोड़े, ड्रोन द्वारा पुष्प वर्षा सहित अनेक झांकियां निकली शाही सवारी चौधरी मोहल्ला अहिंसा पथ बापू बाजार से तहसील कार्यालय के बाहर स्थित शिव मंदिर पर पहुंची जहां विधि विधान से शिव पार्वती का विवाह सम्पन्न हुआ विवाह पश्चात भोलेनाथ आदी शक्ति माता पार्वती को साथ लेकर शाही सवारी मे निकले जो विवेकानंद बाजार पुराना बस स्टैंड तिलस्वां चौराहा नया बस स्टैंड पेट्रोल पंप चौराहा होते हुए देर रात नंदिश्वर महादेव मंदिर पर पहुंची जहां शिव पार्वती जी की महा आरती की गई ओर प्रसाद वितरण किया गया।शाही सवारी मे भाग लेने के लिए सिंगोली सहित आसपास क्षेत्र से हजारों की संख्या मे भक्तों का सैलाब उमड़ा दोपहर से ही भक्तों का आना शुरू हुआ जो देर रात तक चलता रहा।

*महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सभी शिव मंदिरों पर रही भक्तों की भीड़*

आज महाशिवरात्रि के अवसर पर नगर के सभी शिव मंदिरो पर भक्तों की जबरदस्त भीड़ रही भक्तों ने अभिषेक पुजन कर भोलेनाथ को रिझाने का काम किया

*विधायक सखलेचा ओर पिछड़े मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार ने शाही सवारी मे पहुंच कर की पुजा अर्चना*

क्षेत्रीय विधायक ओमप्रकाश सखलेचा ने आज नगर में निकली शाही सवारी मे भाग लिया ओर शिव मंदिर पर पहुंच कर भोलेनाथ की पूजा अर्चना की ओर शिव विवाह में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई आयोजन समिति ने विधायक सखलेचा का स्वागत अभिनन्दन किया विधायक सखलेचा ने सभी से रामा शामी करते हुए सभी को महाशिवरात्रि की बधाई दी साथ शाही सवारी के आयोजकों को एक लाख ग्यारह हजार रूपए की सहयोग राशि की घोषणा की सखलेचा शाही सवारी मे बेन्ड ओर ढ़ोल की थाप पर जमकर थिरके। पिछड़े मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार सिंगोली पहुंचे पवन पाटीदार का समर्थको ने जोरदार स्वागत अभिनन्दन किया पाटीदार ने भी शाही सवारी मे भाग लिया ओर भगवान शिव की पूजा अर्चना की ओर शाही सवारी मे ढोल डीजे ओर बेन्ड पर जमकर थिरके साथ ही शाही सवारी मे आए युवाओं से जोश के साथ मिले आपके साथ जिला महामंत्री अशोक सोनी विक्रम नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश जैन भाया उपाध्यक्ष मोतीलाल धाकड़ नगर अध्यक्ष लोकेश पटवा वरिष्ठ नेता गोपाल धाकड़,प्रदीप जैन, ऊंकार धाकड़, राजकुमार मेहता, कोशल व्यास, पवन पालीवाल, प्रशांत पालिवाल सुनिल सोनी,सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

*जगह जगह रही अल्पाहार की व्यवस्था*

नगर में निकली शाही सवारी मे भाग लेने वाले भक्तों के लिए सामाजिक संगठनों द्वारा अनेक स्थानों पर अल्पाहार की व्यवस्था रखी गई सुबह भूतेश्वर मंदिर पर कन्हैया जंगम द्वारा एक सौ एक किलो दुध की खीर का भोग लगा कर सभी भक्तो को प्रसाद वितरित किया वही गौतमालय भवन में पत्थर व्यवसाहियों द्वारा पोहा का नाश्ता कराया गया वही विवेकानंद बाजार में पराग ज्वैलर्स पर नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश जैन भाया एवं बगड़ा परिवार की ओर भोजन के पेकेट वितरित किए गये।

 

*शाही सवारी मे जेबकतरे भी रहे सक्रिय की लोगों की कटी जेबें*

शाही सवारी के दौरान भक्तो के सैलाब के बीच जेबकतरे भी पुरी तरह सक्रिय रहे ओर अनेक लोगों की जेबों पर हाथ साफ किया। हालांकि शाही सवारी मे पुलिस जाप्ता लगा हुआ था फिर भी जेबकतरे पुलिस से निगाह चुका कर अपना काम कर गये।

शेयर करें: WhatsApp Facebook

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • //सफलता की कहानी//             प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत ने बढ़ाया व्यवसाय, परिवार को मिला आर्थिक संबल
  • द फूड टॉक कैफे में एक्सपायरी खाद्य पदार्थ मिलने पर प्रकरण दर्ज
  • सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ अवसर पर “नमो युवा शक्ति” में दिखा महिला शक्ति का उत्साह
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित
  • कलेक्टर ने रेडक्रॉस परिसर में चल रहे जीर्णोद्वार कार्य का किया निरीक्षण

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme