Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

मां ने 3 बच्चों को सूट–गाॅगल्स पहनाकर तैयार किया, फिर कर दी हत्या; अपनी जान भी दी

Posted on March 22, 2026

Kerala Vaduthala case : केरल के कोच्चि शहर से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जिसने एक बार फिर पूरे समाज को शर्मसार कर दिया और यह सवाल भी छोड़ा है कि आखिर हम किस ओर जा रहे हैं. मनोवैज्ञानिक भूमिका सच्चर का का मानना है कि इंटरनेट और सिकुड़ते परिवार की वजह से आम भारतीय बहुत ही एकांकी जीवन जीता है, उसपर पैसे की तंगी से वह परेशान रहता है.

पूरे परिवार द्वारा जान देने की घटनाएं इसी वजह से भारतीय समाज में बढ़ रही हैं. एक ही परिवार के 5 लोग घर में मृत पाए गए दि हिंदू अखबार में छपी खबर के अनुसार कोच्चि के वदुथला में शनिवार को एक ही परिवार के पांच सदस्य, जिनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं, अपने किराए के मकान में मृत पाए गए हैं.

इस केस में सुसाइड और मर्डर दोनों का ही एंगल नजर आ रहा है. मारे गए लोगों में एक महिला उनकी मां और तीन बच्चे शामिल हैं, जिनकी उम्र 14, 4 और दो साल बताई जा रही है.एर्नाकुलम टाउन नॉर्थ पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है. पुलिस के अनुसार, यह घटना शनिवार सुबह सामने आई जब घर के अंदर से काफी समय तक कोई हलचल नहीं होने पर मकान मालिक को शक हुआ.

उसने दरवाजा खोलकर अंदर देखा गया, तो पूरा परिवार मृत अवस्था में मिला. प्रारंभिक जांच में इसे हत्या और आत्महत्या (मर्डर-सुसाइड) का मामला माना जा रहा है. दोनों महिलाओं ने फांसी लगाकर जान दी है. चौंकाने वाला है घर का दृश्य इस आत्महत्या और हत्या के केस में सबसे चौंकाने वाला पक्ष है घर के अंदर का दृश्य.

पुलिस ने बताया है कि मृत लोगों में से एक महिला ने अच्छी साड़ी पहनी हुई है और काफी सजधज कर तैयार है. उसने अपने तीनों बच्चों को भी अच्छे से तैयार किया है. वे अच्छे कपड़े पहने हैं. बच्चों ने अच्छा सूट पहना है और गाॅगल्स लगाकर बिस्तर पर लेटे हुए हैं. तीन बच्चों में से दो बेड पर मिले हैं, जबकि बड़ा बच्चा दूसरे कमरे में फर्श पर चादर बिछाकर लेटा हुआ है.

शवों का इस हालात में बरामद होना कई अनसुलझे रहस्यों को जन्म दे रहा है. टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के अनुसार मृतक परिवार मूल रूप से तिरुवनंतपुरम का रहने वाला बताया जा रहा है. वे कुछ महीनों से कोच्चि में रह रहे थे. जानकारी के अनुसार वे किसी सदस्य के इलाज के सिलसिले में यहां आए थे और पास के एक निजी अस्पताल से जुड़े हुए थे.

मृतक महिलाओं की पहचान अश्वथी नायर (36) और उसकी मां श्रीकुमारी (58) के रूप में की गई है. महिलाओं ने पहले बच्चों को मारा और फिर आत्महत्या की कोच्चि का यह केस असाधारण तरीके का है. इस केस की शुरुआती जांच में पुलिस ने यह शंका जताई है कि महिलाओं ने पहले तीनों बच्चों को अच्छे से तैयार करके उनकी हत्या की और फिर उन्हें बिस्तर पर लिटाकर खुद आत्महत्या कर ली.

अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है, आशंका है कि बच्चों को जहर देकर मारा गया है. यह दर्दनाक घटना समाज में बढ़ते मानसिक तनाव और मदद की जरूरत को उजागर करने वाली प्रतीत होती है. ये भी पढ़ें : ईरान ने 4000 KM दूर अमेरिकी मिलिट्री बेस पर दागी मिसाइल, ट्रंप की उड़ाई नींद कनाडा जा रहा एयर इंडिया का विमान, 7 घंटे हवा में रहने के बाद क्यों वापस दिल्ली लौटा? ईरान युद्ध में भारत के पश्चिमी तट का इस्तेमाल करेगा अमेरिका? जानिए वायरल खबर की सच्चाई.

शेयर करें: WhatsApp Facebook

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित
  • चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक
  • अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme