Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

TMC ने लांच किया नया कैंपेन सांग, 3:47 मिनट के वीडियो में ‘बंगाल मॉडल’ का दमदार मैसेज

Posted on March 29, 2026

TMC Campaign Song 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने रविवार को अपना नया कैंपेन सांग ‘जे लोड़छे सबार डाके, सेई जेताबे बांग्ला मां के’ (सबकी मांग पर जो लड़ रही है, वही मां बांग्ला को जितायेगी) जारी किया. पार्टी ने इस कैंपेन सांग के जरिये चुनावी माहौल को और गर्म कर दिया है.

करीब 3 मिनट 47 सेकेंड के इस बांग्ला वीडियो के जरिये पार्टी ने विकास, सामाजिक योजनाओं और क्षेत्रीय अस्मिता को केंद्र में रखकर मतदाताओं तक सीधा संदेश पहुंचाने की कोशिश की है. कैंपेन सांग में क्या है खास वीडियो में बांग्ला भाषा और सांस्कृतिक प्रतीकों का इस्तेमाल करते हुए जनता से भावनात्मक जुड़ाव बनाने की कोशिश की गयी है.

गीत के जरिये राज्य की उपलब्धियों और सरकार की योजनाओं को हाईलाइट किया गया है. इसमें ममता बनर्जी के व्यक्तित्व और नेतृत्व पर पूरा फोकस है. बीच-बीच में अभिषेक बनर्जी भी दिखते हैं. बंगाल का विकास और स्थिर नेतृत्व है मुख्य थीम तृणमूल कांग्रेस ने इस वीडियो में अपनी पार्टी की नेता ममता बनर्जी के साथ-साथ प्रदेश की संस्कृति को दिखाने की कोशिश की है.

प्रदेश के दो महापुरुषों स्वामी विवेकानंद और कवि गुरु रवींद्रनाथ टैगोर की तस्वीरें भी दिखायी देती हैं. सांग का टोन सकारात्मक और आत्मविश्वास से भरा है, जिसमें ‘बंगाल के विकास’ और ‘स्थिर नेतृत्व’ को मुख्य थीम बनाया गया है. बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें TMC Campaign Song 2026: चुनावी रणनीति का हिस्सा TMC का यह कैंपेन सांग चुनावी रणनीति का हिस्सा है.

इसमें युवाओं और सोशल मीडिया के ऑडियंस को टारगेट किया गया है. विजुअल और म्युजिक के जरिये गांव-गांव तक पहुंचने की कोशिश है. स्थानीय भाषा में संदेश दिया गया है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ऐसे वीडियो तेजी से वायरल होते हैं, जिसका फायदा पार्टी को मिल सकता है. इसे भी पढ़ें : दरक रहा ममता बनर्जी का अल्पसंख्यक दुर्ग? ओवैसी, हुमायूं और नौशाद ने बढ़ायी तृणमूल की टेंशन डिजिटल और ग्राउंड कनेक्शन पार्टी ने इस सांग को सिर्फ ऑनलाइन ही नहीं, बल्कि ग्राउंड कैंपेन में भी इस्तेमाल करने की तैयारी की है.

रैलियों, रोड शो और स्थानीय कार्यक्रमों में इस गीत के जरिये माहौल बनाने की रणनीति साफ दिख रही है. इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी ने किया धर्मयुद्ध का शंखनाद, ‍BJP को कहा ‘कौरव’, TMC को ‘पांडव’ भाजपा vs TMC : नैरेटिव की जंग पश्चिम बंगाल में भाजपा ‘परिवर्तन’ और ‘एंटी-इनकम्बेंसी’ के नैरेटिव पर काम कर रही है, तो TMC ऐसे कैंपेन सांग के जरिये ‘विकास + पहचान’ का नैरेटिव गढ़ने में जुटी है.

पार्टी को उम्मीद है कि सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से ट्रेंड करेगा और युवा वोटर इससे प्रभावित होंगे. इससे ब्रांड TMC को मजबूत करने में मदद मिलेगी. इससे पहले, 10 जनवरी 2026 को तृणमूल कांग्रेस ने ‘जोतोई कोरो हामला, आबार जीतबे बांग्ला’ प्रचार गीत लांच किया था.

इसे भी पढ़ें बंगाल चुनाव से पहले तृणमूल ने जारी किया प्रचार गीत- जोतोई कोरो हामला, आबार जितबे बांग्ला, देखें Video बंगाल चुनाव से पहले फुरफुरा शरीफ पहुंचे हुमायूं कबीर, ममता बनर्जी पर लगाये गंभीर आरोप, वसूली करती है I-PAC घुटने पर बैठे अभिषेक बनर्जी, जहां पीएम मोदी नहीं जा सके, उसी ताहिरपुर में BJP पर जमकर बरसे TMC महासचिव बंगाल में ‘खेला होबे… खेला होबे…’ गीत पर तृणमूल समर्थकों का अश्लील नृत्य वाला Video वायरल.

शेयर करें: WhatsApp Facebook

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • //सफलता की कहानी//             प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत ने बढ़ाया व्यवसाय, परिवार को मिला आर्थिक संबल
  • द फूड टॉक कैफे में एक्सपायरी खाद्य पदार्थ मिलने पर प्रकरण दर्ज
  • सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ अवसर पर “नमो युवा शक्ति” में दिखा महिला शक्ति का उत्साह
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित
  • कलेक्टर ने रेडक्रॉस परिसर में चल रहे जीर्णोद्वार कार्य का किया निरीक्षण

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme