Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

दिल्ली-राजस्थान में बारिश, हिमाचल में हिमपात, 50 kmph की रफ्तार से चल सकती है हवा

Posted on April 5, 2026

Weather Forecast: उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल गया है. दिल्ली-यूपी राजस्थान समेत कई और इलाकों में बारिश और तेज हवा चलने से मौसम में बदलाव नजर आ रहा है. वहीं पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में भी बारिश के साथ हिमपात का अलर्ट जारी किया है.

बारिश, बर्फबारी और तेज हवाओं ने तापमान में गिरावट ला दी है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग के अनुसार इन राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. हवा की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है. दिल्ली में आसमान में छाएंगे बादल, सुहाना हुआ मौसम राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के आसमान पर शनिवार को बादल छाए रहे, कई इलाकों में बारिश हुई.

इसके कारण अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें दिन के दौरान एक या दो बार बहुत हल्की से हल्की बारिश होने का अनुमान है, साथ ही गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने, आकाशीय बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है.

मंगलवार की शाम को हल्की बारिश की एक और बौछार हो सकती है. राजस्थान में कई स्थानों पर बारिश और ओलावृष्टि की संभावना पश्चिमी विक्षोभ के असर से बीते चौबीस घंटे में राजस्थान के कई जगह बारिश और ओलावृष्टि दर्ज की गई. मौसम विभाग का अनुमान है कि राजस्थान के कई इलाकों में अभी बारिश का दौर जारी रहेगा.

मौसम विभाग ने बताया है कि राज्य के ऊपर परिसंचरण तंत्र बना हुआ है. इसके असर से रविवार को जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर में कुछ स्थानों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने, बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की संभावना है. एक्टिव हो रहा नया पश्चिमी विक्षोभ मौसम विभाग के मुताबिक छह अप्रैल को दोपहर बाद जोधपुर, बीकानेर के कुछ भागों में एक और नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से राज्य के कुछ भागों में तेज आंधी-बारिश की संभावना है.

सात अप्रैल को जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा के कुछ भागों में आंधी चलने और कहीं-कहीं ओलावृष्टि, मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है. इसी तरह आठ अप्रैल को कई इलाकों में बारिश की संभावना है. हिमाचल में हिमपात और बारिश की संभावना, ओलावृष्टि के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी शनिवार को हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हुई और हिमपात हुआ जिससे न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गयी.

शिमला मौसम कार्यालय के मुताबिक सात और आठ अप्रैल को चार से पांच जिलों में ओलावृष्टि की आशंका को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया. लाहौल स्पीति और कुल्लू के ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात की संभावना है. मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में ओलावृष्टि, गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी, आकाशीय बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

Also Read: पश्चिमी विक्षोभ का डबल अटैक, 5,7 और 8 अप्रैल तक बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट.

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न
  • कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
  • अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती
  • अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme