Ad Ad
Ad Ad

जल गंगा संवर्धन अभियान तहत ग्राम पंचायत सरोदा में तैयार किया ग्राउंडवाटर रिचार्ज स्ट्रक्चर का मॉडल

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 06 Apr 2026, 12:06 PM
शेयर करें ➦
W f X
जल गंगा संवर्धन अभियान तहत ग्राम पंचायत सरोदा में तैयार किया ग्राउंडवाटर रिचार्ज स्ट्रक्चर का मॉडल

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा एवं जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव के निर्देशन में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा डिफंक्ट बोर से रिचार्ज पिट का निर्माण कर, एक मॉडल बनाया गया है। उक्त रिचार्ज पिट कार्य को सुंदर सुलभ रूप से ग्राम पंचायतें अपना सके, इसके लिए विस्तृत रिपोर्ट क्रमवार तैयार की गई है, जिले में अनुपयोगी हो चुके बोरवेल पर उक्त पिट के निर्माण से वर्षा जल पुर्नभरण का कार्य भूजल स्तर को बढ़ाने के उपयोग में सहायक रहेगा। यह मॉडल वेस्ट टू वेल्थ के रूप में आदर्श रहेगा। यह जानकारी लोक स्‍वा.यां.विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री दीपेश वास्‍पत ने दी है।

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X