Ad Ad
Ad Ad

जैन संतो के जीवन, तप, तपस्‍या से समाज को सद्प्रेरणा मिलती है- लोकसभा अध्‍यक्ष श्री बिरला

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 07 Apr 2026, 03:33 PM
शेयर करें ➦
W f X
जैन संतो के जीवन, तप, तपस्‍या से समाज को सद्प्रेरणा मिलती है- लोकसभा अध्‍यक्ष श्री बिरला

लोकसभा अध्‍यक्ष श्री ओम बिरला सिंगोली के पंच कल्‍याणक महोत्‍सव में शामिल हुए लोकसभा अध्‍यक्ष श्री ओम बिरला ने मंगलवार को नीमच जिले के सिंगोली में सकल जैन समाज द्वारा आयोजित पंच कल्‍याणक महोत्‍सव में मुख्‍य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर योग प्रेरक श्री 108 मुनि श्री प्रणम्‍य सागर जी महाराज को श्रीफल भेटकर उनका आर्शिवाद लिया। इस मौके पर सांसद श्री सुधीर गुप्‍ता, विधायक श्री ओमप्रकाश सखलेचा, विधायक बेगु श्री सुरेश धाकड़, विधायक भीलवाड़ा श्री अशोक कोठारी, श्री रतनलाल, गाडरी चित्‍तौडगढ, श्री राकेश जैन मडिया कोटा जि.प.सीईओ श्री अमन वैष्‍णव, एस.पी.श्री अंकित जायसवाल, एडीएम श्री बी.एस.कलेश एवं एसडीएम श्री पराग जैन व अन्‍य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण तथा बडी संख्‍या में जैन समाज के पुरूष एवं महिलाएं उपस्थित थी। लोकसभा अध्‍यक्ष श्री ओम बिरला ने मुनिश्री प्रणम्‍य सागर महाराज की पुस्‍तक ”आयुर्वेद सूत्रकम” एवं वैराग्‍य वाटिका का विमोचन किया और मुनिश्री को पुस्‍तक की प्रति भेट की। इस अवसर पर लोकसभा अध्‍यक्ष श्री ओम बिरला ने अपने उदबोधन में कहा, कि आचार्य मुनिश्री प्रणम्‍य सागर जी महाराज ने योग का अहम संदेश दिया है। उन्‍होने जीवन शैली में बदलाव कर स्‍वस्‍थ्‍य एवं सुखी रहने का आध्‍यात्मिक मार्ग बताया है। आचार्य मुनिश्री जहां से भी गुजरते है, वहां आध्‍यात्मिक मार्ग का लाभ लोगो को मिल रहा है और उनके जीवन में सकारात्‍मक बदलाव आ रहा है। उन्‍होने कहा, कि वैश्विक, शांति के लिए अंहिसा के मार्ग पर चलना जरूरी है। जैन संतो के जीवन, तप, तपस्‍या से समाजजनों को सद्प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम को सांसद श्री सुधीर गुप्‍ता एवं विधायक श्री ओमप्रकाश सखलेचा ने भी संबोधित कया। आयोजन समिति की ओर से अतिथियों का स्‍वागत अभिनन्‍दन किया गया और उन्‍हें स्‍मृति चिंह भेट किए गए। लोक सभा अध्‍यक्ष श्री ओम बिरला के सिंगोली में अयोध्‍या नगरी कार्यक्रम स्‍थल पर पहुचने पर जिला प्रशासन की ओर से जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्‍णव, एसपी श्री अंकित जायसवाल, एडीएम श्री बी.एस.कलेश, एसडीएम श्री पराग जैन, अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक श्री नवल सिह सिसोदिया ने लोक सभा अध्‍यक्ष की अगवानी की और उन्‍हें पुष्‍पगुच्‍छ भेटकर उनका स्‍वागत किया।

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X