Ad Ad
Ad Ad

पानी की टंकी पर चढ़ा युवक: डायल-112 जवानों ने बचाई जान, समय रहते पहुंचाया अस्पताल

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 14 Apr 2026, 05:23 PM
शेयर करें ➦
W f X
पानी की टंकी पर चढ़ा युवक: डायल-112 जवानों ने बचाई जान, समय रहते पहुंचाया अस्पताल

**नीमच |जिले के जीरन थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक युवक
द्वारा आत्महत्या के प्रयास की घटना सामने आई, जहां सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए डायल-112 पुलिस जवानों ने उसकी जान बचा ली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 14 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 9 बजे राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को सूचना मिली कि जीरन क्षेत्र में एक युवक दवाइयों का ओवरडोज लेने के बाद पानी की टंकी पर चढ़ गया है और आत्महत्या का प्रयास कर रहा है। सूचना मिलते ही तत्काल डायल-112 वाहन को मौके के लिए रवाना किया गया।
मौके पर पहुंचे डायल-112 स्टाफ आरक्षक ब्रह्मानंद भाटी और पायलट मनीष राठौर ने स्थिति को समझते हुए संयम और समझाइश से युवक को सुरक्षित नीचे उतारा। इसके बाद उसे काउंसलिंग के लिए एफआरव्ही वाहन से थाने लाया गया।
काउंसलिंग के दौरान युवक ने बताया कि उसने दवाइयों का अधिक मात्रा में सेवन किया है। स्थिति को गंभीर देखते हुए पुलिस ने तुरंत परिजनों के साथ उसे जीरन अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है और वह अब खतरे से बाहर बताया जा रहा है।
पुलिस की सतर्कता और मानवता की मिसाल
इस पूरे घटनाक्रम में डायल-112 टीम की तत्परता, सूझबूझ और मानवीय संवेदनशीलता ने एक अनमोल जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।**

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X