Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

कलेक्टर श्री चंद्रा ने खोर में आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया- अंकुर उपवन को भी देखा

Posted on April 15, 2026

कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने बुधवार को जावद क्षेत्र के भ्रमण के दौरान ग्राम पंचायत खोर स्थित आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र में पंजीकृत बच्चों के संपूर्ण टीकाकरण कार्य, गर्म पका भोजन, वितरण, शाला पूर्व शिक्षा गतिविधियों के संचालन, बच्चों की उपस्थिति एवं दर्ज बच्चों की संख्या की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चे छोटी डाइनिंग टेबल पर नाश्ता करते हुए पाए गए। कलेक्टर श्री चंद्रा ने आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में बाउंड्रीवॉल निर्माण करवाने के निर्देश संबंधित ग्राम पंचायत के सरपंच को दिए। साथ ही केंद्र परिसर में गार्डन विकसित करने के निर्देश जनपद पंचायत सीईओ को दिए। इसके पश्चात कलेक्टर ने ग्राम पंचायत खोर द्वारा 3 लाख रूपये की लागत से तैयार किए जा रहे, अंकुर उपवन में पौधारोपण कार्य का अवलोकन किया। कलेक्टर श्री चंद्रा ने ग्राम अचलावदा में पंचायत द्वारा निर्माणाधीन अमृत सरोवर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अमृत सरोवर का गहरीकरण करने, तालाब की पाल की ऊंचाई बढ़ाने, पाल की पिचिंग करवाने तथा अमृत सरोवर का सुव्यवस्थित निर्माण करवाने के निर्देश जनपद सीईओ को दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव, एसडीएम श्रीमती प्रीति संघवी सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

शेयर करें: WhatsApp Facebook

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित
  • चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक
  • अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme