Ad Ad
Ad Ad

खिमला पावर प्लांट में मजदूरों का प्रदर्शन, मांगों को लेकर किया काम बंद

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 16 Apr 2026, 09:01 AM
शेयर करें ➦
W f X
खिमला पावर प्लांट में मजदूरों का प्रदर्शन, मांगों को लेकर किया काम बंद

रामपुरा (नीमच)। रामपुरा के समीप खिमला स्थित ग्रीनको पावर प्लांट में कार्यरत एनरिस कंपनी के मजदूर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सड़कों पर उतर आए। मजदूरों ने कंपनी के बाहर एकत्रित होकर कार्य का बहिष्कार करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया।
मजदूरों का आरोप है कि उन्हें समय पर वेतन नहीं दिया जा रहा है, साथ ही पीएफ का भुगतान भी नहीं किया जा रहा। इसके अलावा बिना उचित भुगतान के ओवरटाइम कार्य करवाए जाने का भी आरोप मजदूरों ने कंपनी प्रबंधन पर लगाया। इन समस्याओं को लेकर मजदूरों में भारी आक्रोश देखा गया।
प्रदर्शन के दौरान मजदूरों ने कंपनी गेट के बाहर नारेबाजी करते हुए अपने हक की मांग की। स्थिति को देखते हुए कंपनी प्रबंधन ने मौके पर पहुंचकर मजदूरों से चर्चा की और उनकी मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया।
प्रबंधन के आश्वासन के बाद मजदूरों का आक्रोश शांत हुआ और स्थिति सामान्य हो सकी। मजदूरों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों का जल्द समाधान नहीं किया गया, तो वे आगे भी आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X