Ad Ad
Ad Ad

आंगनवाड़ी का समय परिवर्तन – सुबह 8 बजे से लगेगी आंगनवाड़ी

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 17 Apr 2026, 07:26 PM
शेयर करें ➦
W f X
आंगनवाड़ी का समय परिवर्तन - सुबह 8 बजे से लगेगी आंगनवाड़ी

कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा द्वारा ग्रीष्म ऋतु में स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए आंगनवाड़ी केंद्र संचालन का समय प्रातः 08:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक किया गया है। बच्चों की उपस्थिति प्रातः 08:00 बजे से प्रातः 11:30 तक रहेगी तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका दोपहर 03:00 बजे तक उपस्थित रहेगी। संबंधित के द्वारा बच्चों की छुट्टी पश्चात आंगनवाड़ी रिकॉर्ड संधारण,रिकॉर्ड अपडेशन, गृह भेंट, ऑनलाइन प्रविष्टि कार्य व सेवाओं संबंधित कार्य सम्पादित किया जावेगा। वर्तमान में आंगनवाड़ी का समय प्रातः 09:00 बजे से सायं 04:00 बजे तक था जिसमें परिवर्तन कलेक्टर द्वारा किया गया है।

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X