Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

बंगाल चुनाव 2026: पोस्टल बैलट का ‘खेल’? शुभेंदु अधिकारी बोले- हल्दिया में वोट मैनेज कर रहा पुलिसकर्मी

Posted on April 17, 2026

खास बातें शुभेंदु ने चुनाव आयोग को किया टैग मोजरुल नाम के पुलिसकर्मी पर गंभीर आरोप गोपनीयता पर खतरा अधिकार क्षेत्र का उल्लंघन और बिचौलियों का खेल चुनाव आयोग से तत्काल कार्रवाई की मांग Postal Ballot Tampering: बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के बीच शुभेंदु अधिकारी ने चुनावी धांधली के गंभीर आरोप लगाये हैं.

नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने पोस्टल बैलट की प्रक्रिया में अवैध हस्तक्षेप के आरोप लगाये हैं. उनके अनुसार, कोलकाता पुलिस (Kolkata Police) का एक कर्मी अनधिकृत रूप से वोटर लिस्ट मैनेज कर रहा है. उन्होंने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर यह जानकारी दी.

शुभेंदु ने चुनाव आयोग को किया टैग उनका यह भी आरोप है कि यह पुलिसकर्मी अन्य पुलिसकर्मियों को खास तरीके से मतदान करने के लिए मजबूर कर रहा है. शुभेंदु ने इस मामले में चुनाव आयोग (Election Commission of India) को टैग करते हुए तत्काल दखल देने और दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की है.

मोजरुल नाम के पुलिसकर्मी पर गंभीर आरोप शुभेंदु अधिकारी ने अपने पोस्ट में उस विशिष्ट पुलिसकर्मी का नाम भी उजागर किया है. उन्होंने कहा कि मोजारुल नाम का पुलिसकर्मी नंदीग्राम का रहने वाला है. वह हल्दिया के SDO कार्यालय में अवैध रूप से वोटर लिस्ट हैंडल कर रहा है.

आरोप है कि मोजरुल पुलिसकर्मियों को हल्दिया के SDO ऑफिस में बुला रहा है और उन्हें विभागीय आई-कार्ड व वोटर आईडी लाने का निर्देश दे रहा है, ताकि उनसे मतदान कराया जा सके. बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें गोपनीयता पर खतरा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता का कहना है कि एक सेवाकालीन पुलिसकर्मी को दूसरे कर्मियों की वोटिंग ‘को-ऑर्डिनेट’ करने का कोई अधिकार नहीं है.

यह पोस्टल बैलट की गोपनीयता और निष्पक्षता से समझौता करने की कोशिश है. इसे भी पढ़ें : अभिषेक बनर्जी का अमित शाह को चैलेंज- हिम्मत है तो 4 मई को कोलकाता में रहें, सूद समेत होगा हिसाब अधिकार क्षेत्र का उल्लंघन और बिचौलियों का खेल शुभेंदु अधिकारी ने चुनाव आयोग और पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (Chief Electoral Officer West Bengal) को इस मामले में पत्र लिखकर सवाल उठाये हैं.

उन्होंने कहा है कि कोलकाता पुलिस के कर्मी का हल्दिया (पूर्व मेदिनीपुर) के प्रशासनिक कार्यों में दखल देना गंभीर सवाल खड़े करता है. इसे भी पढ़ें : ममता बनर्जी का आरोप- बंगाल के 3 टुकड़े करेगी भाजपा, कर दिया आर-पार की जंग का ऐलान भाजपा नेता ने मांग की है कि आयोग जांच करे कि मोजरुल किसके आदेश पर काम कर रहा है.

साथ ही यह भी कहा है कि पुलिस बल में ‘पार्टी कैडर’ की तरह काम करने वाले इन बिचौलियों पर लगाम लगायी जाये. इसे भी पढ़ें : 85.87 लाख के मालिक शुभेंदु अधिकारी के पास नहीं है कार, जानें नंदीग्राम के योद्धा की प्रॉपर्टी और बैंक बैलेंस Postal Ballot Tampering: चुनाव आयोग से तत्काल कार्रवाई की मांग नंदीग्राम और भवानीपुर से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे शुभेंदु अधिकारी ने चुनाव आयोग से आग्रह किया है कि वह पोस्टल बैलट प्रक्रिया को इन कथित बिचौलियों के प्रभाव से मुक्त रखे.

उन्होंने कहा कि अगर वर्दीधारी कर्मियों के मतदान में इस तरह का हस्तक्षेप होता है, तो यह स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के सिद्धांतों के खिलाफ होगा. I am bringing a serious matter of electoral malpractice and illegal interference to the immediate notice of the @ECISVEEP.

It has come to our knowledge that a person named Mojarul; who is a Personnel of the Kolkata Police, hailing from Nandigram, is unauthorizedly handling Voter… pic.twitter.com/HaYfkreYfx — Suvendu Adhikari (@SuvenduWB) April 17, 2026 इसे भी पढ़ें झारग्राम में अभिषेक बनर्जी का BJP पर हमला, कहा- UCC से खत्म हो जायेंगे आदिवासियों के रीति-रिवाज ममता बनर्जी 40 लाख रुपए लेकर उतरीं थीं नंदीग्राम में, सबसे हाई-प्रोफाईल चुनाव में खर्च किये 21.88 लाख पूरे बंगाल में परिवर्तन की आंधी, पीएम मोदी बोले- ममता का जो हाल नंदीग्राम में हुआ वही भवानीपुर में होगा 2021 में ममता बनर्जी नंदीग्राम में हारीं, इस बार भवानीपुर भी हारेंगी, शुभेंदु अधिकारी के नामांकन में गरजे अमित शाह.

शेयर करें: WhatsApp Facebook

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित
  • चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक
  • अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme