Ad Ad
Ad Ad

आंगनवाड़ी का समय बदला: अब सुबह 8 बजे से शुरू होंगी सेवाएं – कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने जारी किया आदेश

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 17 Apr 2026, 07:35 PM
शेयर करें ➦
W f X
आंगनवाड़ी का समय बदला: अब सुबह 8 बजे से शुरू होंगी सेवाएं – कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने जारी किया आदेश

**नीमच। गर्मी के मौसम को देखते हुए जिला प्रशासन ने आंगनवाड़ी केंद्रों के समय में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देश पर अब जिले की सभी आंगनवाड़ी केंद्र सुबह 08:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक संचालित होंगी।
प्रशासन के अनुसार, यह निर्णय बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि भीषण गर्मी के दौरान छोटे बच्चों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
नया समय निर्धारण:
बच्चों की उपस्थिति: सुबह 08:00 बजे से 11:30 बजे तक
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका: सुबह 08:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक
दोपहर बाद कार्य: बच्चों की छुट्टी के बाद रिकॉर्ड संधारण, अपडेट, गृह भेंट एवं ऑनलाइन कार्य किए जाएंगे
पहले क्या था समय?
इससे पहले आंगनवाड़ी केंद्रों का संचालन सुबह 09:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक किया जा रहा था, जिसे अब बदल दिया गया है।
जिला प्रशासन का मानना है कि इस बदलाव से बच्चों को गर्मी से राहत मिलेगी और आंगनवाड़ी सेवाएं अधिक प्रभावी ढंग से संचालित हो सकेंगी।**

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X