Ad Ad
Ad Ad

सुरक्षा जवान एवं सुपरवाइजर के लिए 27 एवं 29 अप्रेल को शिविर

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 24 Apr 2026, 07:17 PM
शेयर करें ➦
W f X
सुरक्षा जवान एवं सुपरवाइजर के लिए 27 एवं 29 अप्रेल को शिविर

भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्‍ली द्वारा एस.आई.एस.(सिक्‍युरिटी) एण्‍ड इंटेलीजेंस सर्विसेस इण्डिया लिमिटेड द्वारा सुरक्षा कार्यो के लिए आवेदित उम्‍मीदवारों को पंजीकृत कर प्रशिक्षणोपरान्‍त स्‍थायी रोजगार देने के लिए 27 अप्रेल 2026 को जनपद पंचायत सभाकक्ष नीमच में एवं 29 अप्रेल 2026 को जनपद पंचायत सभाकक्ष जावद में प्रात-10 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। शिविर में शामिल होने वाले आवेदक की शैक्षणिक योग्‍यता 10वीं उत्‍तीर्णहो, आवेदक की आयु 19 से 40 वर्ष हो, लम्‍बाई 168 से.मी., वजन 56 से 90 कि.ग्रा. होना अनिवार्य है।यह जानकारी जिला पंचायत कार्यालय नीमच से प्राप्‍त हुई है।

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X