Ad Ad
Ad Ad

कलेक्‍टर श्री चंद्रा ने की स्‍वच्‍छता की पहल पर नीमच शहर में न.पा.द्वारा नाले की सफाई का कार्य प्रारंभ

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 25 Apr 2026, 05:11 PM
शेयर करें ➦
W f X
कलेक्‍टर श्री चंद्रा ने की स्‍वच्‍छता की पहल पर नीमच शहर में न.पा.द्वारा नाले की सफाई का कार्य प्रारंभ

नगरपालिका नीमच द्वारा नीमच शहर में बह रहे नाले की साफ-सफाई व चौडीकरण कर नाले से गंदगी को निकालकर अन्‍यत्र निस्‍तारण का कार्य कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशन में शनिवार से प्रारंभ कर दिया गया है। कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने शनिवार को जयसिहपुरा बडी पुलिया के नाले से प्रारंभ नाला सफाई के कार्य का निरीक्षण किया और न.पा.सीएमओ को आवश्‍यक निर्देश भी दिए। कलेक्‍टर ने जयसिहपुरा रोड पुलिया के नाले पर पोक्‍कलेन मशीन के माध्‍यम से किए जा रहे नाला सफाई व गंदगी निकालने के कार्य का अवलोकन किया और निर्देश दिए कि बस स्‍टेण्‍ड पुलिया के पास नाले की साफ-सफाई सहित गुप्‍ता नर्सिंग होग के पास नाले की सफाई तथा संजीवनी पुलिया के पास भी नाले की साफ-सफाई कर, गंदगी निकालने व नाले के दोनो ओर स्थित अतिक्रमण चिंहित कर साफ सफाई का कार्य प्रारंभ करें व अतिक्रमण हटाकर नाले का चौडीकरण करें, जिससे, कि बरसात के पानी के बहाव में कोई अवरूद्ध ना हो। इस मौके पर एसडीएम श्री संजीव साहू, सीएमओ श्री दुर्गा बामनिया व अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे।

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X