Ad Ad
Ad Ad

कलेक्‍टर श्री चंद्रा ने किया गेहूं उपार्जन केंद्र का निरीक्षण

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 25 Apr 2026, 05:13 PM
शेयर करें ➦
W f X
कलेक्‍टर श्री चंद्रा ने किया गेहूं उपार्जन केंद्र का निरीक्षण

कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने शनिवार को जेतपुरा चौराहे के समीप तिरूप‍ति नगर के सामने स्‍थापित गेहूं उपार्जन केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण कर सुचारू उपार्जन कार्य का जायजा लिया। उन्‍होने उपार्जन , उपज विक्रय के लिए ट्रेक्‍टर ट्राली के साथ उपस्थित किसानों से चर्चा कर उपार्जन केंद्र पर गेहूं तोल में लगने वाले समय एवं किसानों के लिए छाया एवं पेयजल की व्‍यवस्‍था बारदाना, हम्‍मालों की व्‍यवस्‍था, तौल की व्‍यवस्‍था आदि की जानकारी ली। कलेक्‍टर ने उपार्जन केंद्र पर भण्‍डारित उपार्जित गेहूं का निरीक्षण किया। केंद्र पर उपलब्‍ध जूट के बारदानों का भी अवलोकन किया। उन्‍होने ट्रेक्‍टर ट्राली में उपार्जन के लिए लाए गये गेहूं की गुणवत्‍ता को भी देखा। कलेक्‍टर ने उपार्जन केंद्र पर प्रवेश स्‍थल पर हरे गहरे रंग का बडा टेंट लगवाकर छाया की व्‍यवस्‍था करने और टेंट के पास किसानों के लिए ठण्‍डे पेयजल की व्‍यवस्‍था करने, साथ ही तौली स्‍थल के समीप भी पेयजल व छाया की व्‍यवस्‍था करने के निर्देश सहकारिता के क्षेत्रीय अधिकारी व केंद्र प्रभारी को दिए है। सभी किसान नरवाई का समुचित प्रबंधन करें नीमच में समर्थन मूल्‍य पर गेहूं उपार्जन केंद्र के निरीक्षण दौरान कलेक्‍टर ने वहां उपस्थित किसानों से चर्चा करते हुए नरवाई प्रबंधन के बारे में समझाईश दी। कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने किसानों से कहा, कि वे डी कम्‍पोजर का उपयोग कर नरवाई का समुचित प्रबंधन करें। नरवाई का जलाए नहीं। कलेक्‍टर ने किसानों से उपार्जन केंद्र पर गेहूं विक्रय में आर रही स्‍लाट बुकिंग की समस्‍या से अवगत कराया। जिसका समाधान करने के निर्देश भी कलेक्‍टर ने संबंधित अधिकारियों को दिए। किसानों के बताया कि अब बडे किसानों द्वारा उपार्जन केंद्र पर गेहूं लाया जा रहा है। मण्‍डी से उपार्जन केंद्र पर अधिक मूल्‍य होने से किसानों का समर्थन मूल्‍य पर गेहूं विक्रय के लिए रूझान बढ रहा है।

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X