Ad Ad
Ad Ad

जनसुनवाई में मनासा की दो जरूरतमंद छात्राओं को पढ़ाई के लिए कलेक्‍टर ने दिलाई बीस हजार रूपये की रेडक्रास से आर्थिक मदद

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 28 Apr 2026, 03:17 PM
शेयर करें ➦
W f X
जनसुनवाई में मनासा की दो जरूरतमंद छात्राओं को पढ़ाई के लिए कलेक्‍टर ने दिलाई बीस हजार रूपये की रेडक्रास से आर्थिक मदद

कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में जनसुनवाई की।जनसुनवाई में कलेक्‍टर ने संवेदनशीलता दिखाते हुए मनासा की दो जरूरतमंद छात्राओं अश्‍वनी एवं मीना को पढ़ाई खर्च के लिए रेडक्रास से बीस हजार रूपये की तत्‍कालिक आर्थिक सहायता प्रदाने करने के निर्देश रेडक्रास प्रभारी को दिए है। साथ ही उन्‍हें स्‍वरोजगार स्‍थापित करने के लिए भी आर्थिक मदद के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए है। जनसुनवाई में सिंगोली की साजन पति सोनू पादरी के झोपड़ी में आग लग जाने से झोपडी जलने पर आर्थिक सहायता दिलाने के अनुरोध पर कलेक्‍टर ने पीडिता साजन को रेडक्रास से जांचकर आर्थिक सहायता प्रदान करने तथा तहसीलदार सिंगोली को आगजनी में हुए नुकसान पर आर्थिक सहायता का प्रकरण तैयार कर प्रस्‍तुत करने के निर्देश भी दिए है। कंजार्डा के हीरालाल ने अपने स्‍वामित्‍व की जमीन पर कब्‍जा दिलाने का निवेदन किया। इस पर कलेक्‍टर ने एसडीएम मनासा को जमीन का सीमांकन करवाकर, आवेदक को मौके पर कब्‍जा दिलाने के निर्देश भी दिए है। कलेक्‍टर ने जनसुनवाई में हुड़को कालोनी निवासी बुजुर्ग आवेदिका पुष्‍पा माने के आवेदन पर रेडक्रास से आर्थिक सहायता प्रदान करने और पुष्‍पा माने की गम्‍भीर बीमारी से पीडित पुत्री के उपचार के लिए मुख्‍यमंत्री सहायता कोष से आर्थिक सहायता का प्रकरण तैयार कर भेजने के निर्देश भी संबंधित अधिकारी को दिए है। कलेक्‍टर ने गिरदौडा की रानी भटनागर को बेटियों के भरण पोषण के लिए रेडक्रास से तत्‍कालिक आर्थिक सहायता दिलाने तथा स्‍वरोजगार योजना का लाभ प्रदान कर स्‍वरोजगार स्‍थापित करवाने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए है। जनसुनवाई में नीमच सिटी के तुलसीराम, भाटखेडी के मुकेश, अठाना के भंवरलाल, माहुपुरा मोलकी के छीतरमल, पालसोडा की लीलाबाई, रामुपरा के राकेश, जेनुल खान, नयागांव के सत्‍तु धाकड़, गिरदौडा की सीताबाई, राजू धाकड, कानका की कुशबा नागदा, दामोदरपुरा के गोपालसिह, बरूखेडा के भेरूलाल, कुकडेश्‍वर के राधेश्‍याम, ने भी अपनी समस्‍याओं से संबंधित आवेदन प्रस्‍तुत किए। इसी तरह आंत्री बुजुर्ग के अजय, फोफल्‍या के सुरेश, मनासा के रमेशचंद्र, जावद के जावद के सलीम खान, नीमच सिटी की प्रेमबाई, सोमाली की शांतिबाई, जाट के भेरूलाल, जेतपुरा की प्रेमबाई, सगरग्राम की चंदाबाई, मोडी की चंद्रीबाई, लालीबाई, पिपलिया खुर्द के बलरामदास, धनेरिया खुर्द के हरिसिह, घसुण्‍डी बामनी के कैलाशचंद्र, चुडीगली नीमच की ममता सेन, सरवानिया महाराज की पार्वतीबाई, जावद के गोपालदास, कानाखेडा के नारायण भील, जावद के मोहनलालआदि ने भी अपनी समस्‍याओं से संबंधित आवेदन जनसुनवाई में प्रस्‍तुत किए। जनसुनवाई में कलेक्‍टर ने आवेदकों से भेटकर उनकी समस्‍याएं सुनी और निराकरण के निर्देश संबंधित जिला अधिकारियों को दिए है। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्‍णव, एडीएम श्री बी.एस.कलेश व जिला अधिकारी उपस्थित थे।

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X