Ad Ad
Ad Ad

खरीफ बोनी हेतु नीमच जिले में 13,550 मे.टन उर्वरक उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी खाद की कमी

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 07 May 2026, 06:38 PM
शेयर करें ➦
W f X
खरीफ बोनी हेतु नीमच जिले में 13,550 मे.टन उर्वरक उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी खाद की कमी

खरीफ फसलों की बोनी की तैयारी के लिए नीमच जिले में उर्वरकों का पर्याप्त भंडारण उपलब्ध है। जिले में मार्कफेड, सहकारी समितियों एवं निजी विक्रेताओं के पास कुल 13,550 मेट्रिक टन उर्वरक उपलब्ध है। नीमच जिले में उर्वरक उपलब्धता (मे.टन में): यूरिया 6150 मैट्रीक टन, डी.ए.पी.2066 मैट्रीक टन, एम.ओ.पी. 366मैट्रीक टन, एन.पी.के.एस. 4175 मैट्रीक टन, एस.एस.पी.793 मैट्रीक टन, कु योग13550 मैट्रीक टन जिले में उपलब्‍ध है। किसान भाई अपनी आवश्यकता अनुसार उर्वरक मार्कफेड के डबल लॉक केंद्र, सोसायटी अथवा निजी दुकान से ई-विकास पोर्टल के माध्यम से बुकिंग कर प्राप्त कर सकते हैं। पोर्टल पर राजस्व पट्टाधारी, वन पट्टाधारी, सिकमी किसान, वृद्ध, दिव्यांग किसान एवं मृतक किसान के वारिसान के लिए भी खाद की व्यवस्था है। कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे फसल की अनुशंसित मात्रा के अनुसार अग्रिम बुकिंग कर एकमुश्त अथवा चरणबद्ध तरीके से सुविधानुसार उर्वरक का उठाव करें।

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X