Ad Ad
Ad Ad

बंगाल में ED की ताबड़तोड़ छापेमारी, पूर्व IPS अफसर से जुड़े उगाही रैकेट की जांच तेज

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 22 May 2026, 09:09 AM
शेयर करें ➦
W f X
बंगाल में ED की ताबड़तोड़ छापेमारी, पूर्व IPS अफसर से जुड़े उगाही रैकेट की जांच तेज

ED Raid : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार (22 मई) सुबह पश्चिम बंगाल में कई जगहों पर एक साथ छापेमारी की. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, यह कार्रवाई कथित उगाही रैकेट मामले में की गई. मामले में अपराधी बिश्वजीत पोद्दार उर्फ सोना पप्पू और कोलकाता पुलिस के पूर्व डिप्टी कमिश्नर शांतनु सिन्हा विश्वास का नाम सामने आया है.

रिपोर्ट के अनुसार, ईडी अधिकारियों ने कोलकाता के रॉय स्ट्रीट स्थित एक कारोबारी के घर और एक होटल में छापेमारी की. इसके अलावा कोलकाता पुलिस के एक अन्य सब-इंस्पेक्टर के घर पर भी तलाशी ली गई. वहीं, ईडी की एक टीम मुर्शिदाबाद के कांडी स्थित संतनु सिन्हा बिस्वास के घर भी पहुंची.

सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई सुबह करीब 6 बजे शुरू हुई..

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X