Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

जनसुनवाई में संवेदनशीलकलेक्टरश्री चंद्रा : 113 समस्याएं सुनीं, तत्काल समाधान के दिए निर्देश

Posted on May 26, 2026

कलेक्टर श्री चंद्रा बोले- ‘जन सुरक्षा से कोई समझौता नहीं, सभी ट्रांसफार्मरों का हो निरीक्षण’ कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में जिले भर से आए 113 आवेदकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित विभागीय अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण के सख्त निर्देश दिए। मुख्य निर्देश:जरूरतमंद महिला को रेडक्रॉस से सहायता: बालागंज निवासी जरूरतमंद महिला सुम्मीबाई को परिवार के भरण-पोषण हेतु कलेक्टर ने रेडक्रॉस सोसायटी, नीमच से 15,000 रुपये की आर्थिक सहायता तत्काल स्वीकृत करने के निर्देश रेडक्रॉस प्रभारी को दिए। मृत्यु प्रमाण पत्र तत्काल प्रदान करें – ग्वालटोली निवासी सुश्री हेमलता प्रजापति के पति की मृत्यु जिला अस्पताल में होने के बाद भी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी न होने की शिकायत पर कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया कि वे सिविल सर्जन से समन्वय कर अस्पताल के रिकॉर्ड के आधार पर मृत्यु प्रमाण पत्र अथवा उसकी प्रतिलिपि अविलंब उपलब्ध करवाएं। विद्युत ट्रांसफार्मरों की सुरक्षा सर्वोपरि:- पिपलिया व्यास के नीलेश के आवेदन पर कलेक्टर ने म.प्र. पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अधीक्षण यंत्री को निर्देश दिए कि जिले के सभी विद्युत ट्रांसफार्मरों का निरीक्षण करवाकर यह सुनिश्चित करें कि उनके पास अवैध अतिक्रमण, कबाड़ या ज्वलनशील सामग्री न हो। यदि कहीं ऐसा पाया जाए तो तत्काल हटाने की कार्यवाही की जाए, ताकि किसी भी दुर्घटना की संभावना न रहे। जनसुनवाई मे जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव, अपर कलेक्टर श्री बी.एस. कलेश सहित समस्त जिला अधिकारी उपस्थित थे। जनसुनवाई में नीमच सिटी की नीता जैन, लीलाबाई, विद्यादेवी, सलमा हारून, बघथून के लक्ष्मणसिंह, अठाना की लीलाकृष्णा, भंवरलाल, मनासा के नानालाल, हनुमंतिया के जयपाल, बधाना की आशा, इन्द्रानगर के आरिफ हुसैन, अडमालिया के बालकिशन, हुलाशी बाई, महुपुरा के अनिल, चडोली की घीसीबाई, पिपलिया नाथावत के चमनसिंह, चम्पी के भागीरथ, देवपुरा की ललिता, सिंगोली की मांगीपूरी, उम्मेदपुरा के किशनलाल, ग्वालटोली के लक्ष्मण, मोहनलाल, टीचर कॉलोनी के देवेन्द्रसिंह, भाटखेड़ी के सुरेश रेगर, रतनपुरा भदवास के रामेश्वर नागदा, मोरवन के राधेश्याम,वरुखेड़ा की मंगलाबाई, देवरी-खवासा के मूलचंद, टाटियाखेड़ी के जवानसिंह, उग्रान के शंकरलाल कीर, चचोर के विष्णु कुमार, कराडिया महाराज के तरुण शर्मा, मालाहेड़ा की संतोषबाई, चल्दू के ऊकारलाल, सरवानिया महाराज के ताराचंद्र, आमलीखेड़ा के जितेन्द्रसिंह, काली कोठड़ी की संगीताबाई, पिपल्याहाड़ी के लालसिंह, पिपलीखेड़ा के रविन्द्र, सावन के प्रेमानाथ, महुडिया की भंवरीबाई एवं गोपाल सहित अन्य आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।

शेयर करें: WhatsApp Facebook

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित
  • चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक
  • अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme