Ad Ad
Ad Ad

नगर पंचायत सिंगोली की सफाई व्यवस्था की पोल

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 13 Jun 2026, 03:45 PM
शेयर करें ➦
W f X
नगर पंचायत सिंगोली की सफाई व्यवस्था की पोल

सिंगोली। नगर पंचायत सिंगोली की सफाई व्यवस्था की पोल एक बार फिर हल्की बारिश में खुलकर सामने आ गई। नगर के नाले चौक से लेकर तिलक चौक और पेट्रोल पंप क्षेत्र तक जगह-जगह गंदगी और कचरे के ढेर नजर आए, जिससे व्यापारियों और आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय व्यापारी राजेश बागड़िया ने आरोप लगाया कि नगर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। कई स्थानों पर नियमित सफाई नहीं होने से हल्की बारिश में ही पानी भर जाता है और गंदगी सड़कों पर फैल जाती है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों को सफाई के लिए कहने पर वे जिम्मेदारी निभाने के बजाय दादागिरी करते हैं और शिकायत करने वालों को विभिन्न मामलों में फंसाने की धमकी देते हैं।

व्यापारियों का कहना है कि नगर पंचायत का कर्मचारियों पर कोई नियंत्रण नजर नहीं आता। कभी-कभार सफाई कर औपचारिकता पूरी कर दी जाती है, जबकि अधिकांश समय कचरे के ढेर और बदबू से लोगों का जीना दूभर हो जाता है। दुकानदारों ने नगर पंचायत प्रशासन से तत्काल सफाई व्यवस्था सुधारने और लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

नगरवासियों का कहना है कि यदि समय रहते सफाई व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो बरसात के दिनों में हालात और गंभीर हो सकते हैं तथा बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाएगा। सिंगोली से ख्वाजा हुसैन मेवाती की रिपोर्ट

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X