Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

हनी ट्रैप में फंसी जयपुर की महिला: पाकिस्तानी आतंकी से शादी की तैयारी, ATS ने किया गिरफ्तार

Posted on June 26, 2026

Honey trap News : राजस्थान एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने जयपुर की महिला बबीता धाकड़ उर्फ खदीजा (38 ) को आतंकवाद से जुड़े गंभीर आरोपों में गिरफ्तार किया है. पीटीआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, पुलिस का दावा है कि महिला पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़े लोगों के संपर्क में थी.

महिला को 27 जून तक पुलिस रिमांड पर रखा गया है और उससे पूछताछ की जा रही है. पहलगाम हमले के बाद बढ़ी दिलचस्पी पुलिस सूत्रों के मुताबिक, महिला ने कथित तौर पर बताया कि वह साल 2025 के पहलगाम आतंकी हमले के बाद उसने सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी आतंकियों के बारे में जानकारी तलाशना शुरू की.

इसी दौरान उसका पाकिस्तान और पीओके से जुड़े कई फेसबुक पेजों से संपर्क हुआ. मोबाइल से मिले चैट और नंबर जांच एजेंसियों के अनुसार, बबीता धाकड़ के मोबाइल और सोशल मीडिया अकाउंट से कई पाकिस्तानी नागरिकों और कथित आतंकी नेटवर्क से जुड़े चैट, वीडियो और कांटेक्ट नंबर मिले हैं.महिला पर आरोप है कि उसने भारतीय मोबाइल नंबरों के OTP भी साझा किए, जिनका इस्तेमाल सोशल मीडिया अकाउंट चलाने के लिए किया गया.

ऑनलाइन दोस्ती से शादी तक की बात पुलिस ने जांच कर खुलासा किया है कि आरोपी महिला बबीता धाकड़ की ऑनलाइन पहचान अबू उबैदा नाम के एक शख्स से हुई. दोनों के बीच लंबे समय तक चैट और वीडियो कॉल होती रही. पुलिस FIR के मुताबिक उसने महिला को इस्लाम अपनाने, नमाज पढ़ने और कुरान सीखने के लिए प्रेरित किया.

अबू उबैदा ने आरोपी बबीता धाकड़ को पाकिस्तान आकर शादी करने और जैश-ए-मोहम्मद के लिए काम करने का ऑफर दिया. नेपाल के रास्ते पाकिस्तान जाने की योजना पुलिस के अनुसार आरोपी महिला बबीता धाकड़, अबू उबैदा और एक ऑनलाइन मौलवी के बीच नेपाल के रास्ते सऊदी अरब या यूएई होते हुए पाकिस्तान जाने की योजना पर चर्चा हुई थी.

इस यात्रा के खर्च के लिए क्रिप्टोकरेंसी के इस्तेमाल पर भी बातचीत हुई, जिसके बाद महिला ने इससे जुड़े ऐप को डाउनलोड किया गया. जांच अभी जारी जांच एजेंसियों का कहना है कि महिला के मोबाइल की फोरेंसिक जांच अभी जारी है। पुलिस का दावा है कि उसे ऑनलाइन हनी ट्रैप के जरिए कट्टरपंथी नेटवर्क से जोड़ा गया था। हालांकि, मामले के सभी आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।.

शेयर करें: WhatsApp Facebook

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित
  • चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक
  • अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme